Move to Jagran APP

मां ने कहा, निक्‍की पूरे देश की बेटी, मेरी कोख से पैदा हुई इसका गर्व है

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान और सलीमा टेटे के रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। वह एयरपोर्ट से खुली जीप में सवार होकर मुख्‍ममंत्री हेमंत सोरेन से मिलने प्रोजेक्‍ट भवन निकलीं।बेटियों के स्‍वागत से लिए पूरे रास्‍ते में लोगों का हुजूम जमा था।

By Brajesh MishraEdited By: Published: Wed, 11 Aug 2021 01:44 PM (IST)Updated: Wed, 11 Aug 2021 01:44 PM (IST)
मां ने कहा, निक्‍की पूरे देश की बेटी, मेरी कोख से पैदा हुई इसका गर्व है
अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान और सलीमा टेटे के रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया

रांची,जासं। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान और सलीमा टेटे के रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। वह एयरपोर्ट से खुली जीप में सवार होकर मुख्‍ममंत्री हेमंत सोरेन से मिलने प्रोजेक्‍ट भवन निकलीं। इस दौरान बेटियों के स्‍वागत से लिए पूरे रास्‍ते में जगह जगह लोगों का हुजूम जमा था। करीब पांच किलो मीटर के सफर में कई जगह इन बेटियों पर पुष्‍प वर्षा की गई। बैंड बाजे बजे। निक्‍की और सलीमा ने लोगों से मिले प्‍यार के लिए सबके प्रति आभार व्‍यक्‍त किया। निक्की प्रधान की मां ने कहा कि अब वह पूरे देश की बेटी है। वह मेरी कोख से पैदा हुई इसका मुझे गर्व है।

loksabha election banner

उन्‍होंने बेटी का स्‍वागत फूलमाला पहलाकर और मिठाई खिलाकर किया। निक्की की पिताजी ने कहा कि बेटी ने देश का नाम रोशन किया है। काफी गर्व महसूस हो रहा है। मौके पर खेलमंत्री हफीजुल हसन ने खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस दौरान भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा स्वागत के लिए पहुची थीं।। निक्की प्रधान और सलीमा टेटे के साथ हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह बुधवार को रांची पहुंचें। इस दौरान झारखंड के सांस्कृतिक कलाकारों ने नृत्य कर एयरपोर्ट पर सबका का स्वागत किया।

बेटियों ने कहा, जितना सम्‍मान मिला, वह सोचा नहीं था

एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए निक्की और सलीमा ने कहा क‍ि उन्‍हें जितना सम्‍मान देश और प्रदेश की जनता और सरकारों से मिला। उन्‍होंने कभी इसकी कल्‍पना नहीं की थी।

मुख्‍यमंत्री सम्‍मान राशि के साथ भेंट करेंगे स्‍कूटी

झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन दोनों बेटियों का सम्‍मान कर रहे हैं। निक्की और सलीमा को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रदान करेंगे 50-50 लाख का चेक देने के साथ साथ स्कूटी देंगे। दोनों के लिए स्कूटी मंगा ली गई है।

यह भी पढ़ें: खत्म हुई इंतजार की घड़ियां: टोक्यो में झंडा बुलंद कर झारखंड पहुंचीं बेटियां; खेल मंत्री ने किया स्वागत

यह भी पढ़ें: सलीमा टेटे ने बताया, 50 लाख से पूरा करेंगी कौन सा सपना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.