Move to Jagran APP

खत्म हुई इंतजार की घड़ियां: टोक्यो में झंडा बुलंद कर झारखंड पहुंचीं बेटियां; खेल मंत्री ने किया स्वागत

टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन से देशवासियों का दिल जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी व झारखंड की दोनों बेटियां सलीमा टेटे व निक्की प्रधान झारखंड पहुंच गई हैं। रांची के बिरसा मुंडा एरपोर्ट पर खेल मंत्री हफीजुल हसन ने उनका स्वागत किया।

By Vikram GiriEdited By: Published: Tue, 10 Aug 2021 11:35 AM (IST)Updated: Wed, 11 Aug 2021 01:21 PM (IST)
खत्म हुई इंतजार की घड़ियां: टोक्यो में झंडा बुलंद कर झारखंड पहुंचीं बेटियां; खेल मंत्री ने किया स्वागत
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सलीमा टेटे व निक्की प्रधान। जागरण

रांची, जासं । टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन से देशवासियों का दिल जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी व झारखंड की दोनों बेटियां सलीमा टेटे व निक्की प्रधान झारखंड पहुंच गई हैं। रांची के बिरसा मुंडा एरपोर्ट पर खेल मंत्री हफीजुल हसन ने उनका स्वागत किया। वहीं, एयरपोर्ट पर एक ऐसा भी पल आया। जब सलीमा टेटे की मां उन्हें गले लगाते वक्त भावुक हो गईं। यहां से वे दोनों प्रोजेक्ट भवन जाएंगी। जहां सीएम हेमंत सोरेन उन्हें सम्मानित करेंगे और 50-50 लाख रुपये का चेक सौंपेंगे।

loksabha election banner

गौरतलब है कि भारतीय महिला टीम की सदस्य निक्की प्रधान और सलीमा टेटे के साथ हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह भी बुधवार को रांची पहुंचेंगे। दिल्ली से रांची विमान सेवा से रांची पहुंचने के बाद तीनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलेंगे। मुख्यमंत्री झारखंड की दोनों बेटियों को सम्मानित करेंगे। हॉकी झारखंड के सीईओ रजनीश कुमार ने बताया इन तीनों के रांची आगमन पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इसके पहले एयरपोर्ट से ही सिमडेगा सड़क मार्ग से जानें की योजना थी, लेकिन अब कार्यक्रम फेरबदल कर दिया गया है।

इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार ओलिंपिक हॉकी सेमीफाइनल में पहुंची। यहां भी अच्छा ग्रेट ब्रिटेन के साथ मुकाबले में भारतीय वूमेन ब्रिगेड ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। हालांकि ये मेडल में तब्दील नहीं हो सका और टीम 3-4 से यह मुकाबला हार गई। लेकिन जिस तरह महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने पूरे मैच में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ खेला। हर खेलप्रेमी उसके कायल हो गए। लेकिन आखिरी वक्त टीम जीत के करीब पहुंचकर भी इसे हासिल करने से चूक गए।

सेमीफाइनल मुकाबले में कमेंटेटर ने सलीमा की इस पाकिस्तानी खिलाड़ी से की थी तुलना

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का सफर बिना पदक के भले ही थम गया। लेकिन उनके प्रदर्शन के सभी मुरीद हो गए। ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम भले ही हार गई है। लेकिन झारखंड की बेटी सलीमा टेटे की तेजी और चपलता को देखते हुए कमेंटेटर को भी उनकी तारीफ करनी पड़ी। खेल के दौरान उनकी तेजी को देखते हुए कमेंटेटर ने उनकी तुलना पाकिस्तान के वेटरन ने उसकी तुलना पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहबाज अहमद से कर दी। शाहबाज भी अपनी गति और चपलता के लिए प्रसिद्ध थे।

यह भी पढ़ें: मां ने कहा, निक्‍की पूरे देश की बेटी, मेरी कोख से पैदा हुई इसका गर्व है

यह भी पढ़ें: सलीमा टेटे ने बताया, 50 लाख से पूरा करेंगी कौन सा सपना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.