Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranchi: झारखंड पहुंचे NIA के DG दिनकर गुप्ता, DGP से मिलकर नक्सलियों को जड़ से खत्म करने के लिए बनाई रणनीति

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Wed, 14 Jun 2023 07:37 PM (IST)

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी के डीजी दिनकर गुप्ता बुधवार को रांची पहुंचे। रांची आने के बाद वे झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह से पुलिस मुख्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। मौके पर दोनों ही अधिकारियों ने झारखंड में नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने की रणनीति बनाई।

    Hero Image
    नक्सल पर हाल के दिनों में एनआइए को मिली सफलता में झारखंड पुलिस के सहयोग की भी की सराहना

    राज्य ब्यूरो, रांची: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के डीजी दिनकर गुप्ता बुधवार को रांची पहुंचे। रांची आने के बाद वे झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह से पुलिस मुख्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। मौके पर दोनों ही अधिकारियों ने झारखंड में नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने की रणनीति बनाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एनआईए डीजी ने की झारखंड पुलिस की तारीफ

    एनआईए राज्य में टेरर फंडिंग सहित कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच कर रही है। डीजी दिनकर गुप्ता ने राज्य में नक्सलियों के खिलाफ चल रही एनआईए की जांच में मिल रहे झारखंड पुलिस के सहयोगी सराहना की। डीजी दिनकर गुप्ता के साथ एनआईए के आईजी आशीष बत्रा और एनआईए के एसपी प्रशांत आनंद भी उपस्थित रहे। आईजी आशीष बत्रा और एसपी प्रशांत आनंद झारखंड कैडर के ही आइपीएस अधिकारी हैं।

    डीजी दिनकर गुप्ता ने राज्य में चल रही जांचों की जानकारी ली

    डीजी दिनकर गुप्ता ने झारखंड में एनआईए की चल रही जांचों और उपलब्धियों की भी जानकारी ली। हाल के दिनों में झारखंड पुलिस के सहयोग से एनआईए के हाथों पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप की गिरफ्तारी पर वे संतुष्ट थे।

    एनआईए झारखंड में उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के खिलाफ टेरर फंडिंग मामले में जांच कर रही है और इसी जांच के दौरान सुप्रीमो दिनेश गोप को गिरफ्तार की है। मगध आम्रपाल कोयला परियोजना से टेरर फंडिंग, तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड, पश्चिम सिंहभूम जिले में भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर नक्सलियों का हमला जिसमें उनके दो अंगरक्षक बलिदान हो गए थे।

    इसके अलावा तेतरियाखाड़ कोलियरी में हुआ नक्सलियों का हमला, लातेहार के चंदवा स्थित लुकैया मोड़ पर हमला कर एक एएसआई सहित चार पुलिसकर्मियों की हत्या और नक्सलियों तक बब्बर खालसा इंटरनेशनल से हथियार पहुंचने आदि मामलों की झारखंड में एनआईए की जांच चल रही है। डीजी दिनकर गुप्ता ने इन सभी मामलों की जानकारी एनआईए के अधिकारियों से ली है।