Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड के नए लोगो में 24 हाथी और पलाश के 24 फूल

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 13 Aug 2020 02:01 AM (IST)

    हाथियों के रंग में परिवर्तन नहीं 15 अगस्त से लांच हो सकता है नया लोगो

    झारखंड के नए लोगो में 24 हाथी और पलाश के 24 फूल

    राज्य ब्यूरो, रांची : झारखंड सरकार का नया लोगो अब कुछ संशोधनों के साथ पूरी तरह तैयार हो चुका है। अब इसे लागू करने के लिए मुख्यमंत्री के आदेश की प्रतीक्षा है। माना जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को इसे जारी किया जाएगा। इसमें सबसे अहम संशोधन प्रयुक्त की गई तस्वीरों की संख्या को लेकर है। दिन के 24 घंटों से जोड़कर नए लोगो में हाथियों की संख्या 24 निर्धारित की गई है। वहीं, पलाश के फूलों की संख्या भी इतनी ही है। अन्य तस्वीरें और आकृतियां 12 के गुणक में हैं। लोगो में की गई आदिवासियों की पारंपरिक सौरा चित्रकारी में नृत्य करते लोगों की संख्या 48 होगी। इसके साथ ही अशोक स्तंभ के चारों ओर गोलाकार आवृत्तियों की संख्या 60 तय की गई है। हाथियों की संख्या में भले ही बदलाव किया गया हो, लेकिन उनके रंग में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। लोगो में चारो ओर हरियाली से घिरे सफेद हाथी नजर आएंगे। मुख्यमंत्री से स्वीकृति मिलने के बाद इसे झारखंड में अधिकृत तौर पर इसे लागू कर दिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्य कैबिनेट ने लोगो बदलने के लिए पहले ही अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी थी, जिसके बाद तैयार लोगो पर कई सवाल उठे थे। इन प्रश्नों के बाद लोगो में बदलाव का निर्णय लिया गया। सूत्रों के अनुसार तमाम बदलावों के लिए तर्कों के साथ रिपोर्ट तैयार की गई है। जरूरी बदलावों के साथ लोगो को अंतिम रूप से फाइनल कर अब यह सुनिश्चित कर लिया गया है कि इसमें किसी प्रकार की हेरफेर नहीं होगी। लोगो के ऊपरी हिस्से में झारखंड सरकार और निचले हिस्से में गवर्नमेंट ऑफ झारखंड लिखा होगा। पहले तैयार लोगो में यह क्रम उल्टा था।