Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रांची से पुणे, वाराणसी और लखनऊ के लिए जल्द शुरू होगी विमान सेवा

    By Vikram GiriEdited By:
    Updated: Mon, 25 Jan 2021 03:28 PM (IST)

    रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जल्द ही लखनऊ वाराणसी और पुणे के लिए विमान सेवाएं शुरु होने वाली है। रांची सांसद संजय सेठ ने बताया कि इस संबंध उन्होंने कुछ दिन पहले दिल्ली में नागर विमानन मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात कर बात की थी।

    Hero Image
    रांची से पुणे, वाराणसी और लखनऊ के लिए जल्द शुरू होगी विमान सेवा। जागरण

    रांची, जासं । रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जल्द ही लखनऊ, वाराणसी और पुणे के लिए विमान सेवाएं शुरु होने वाली है। रांची सांसद संजय सेठ ने बताया कि इस संबंध उन्होंने कुछ दिन पहले दिल्ली में नागर विमानन मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात कर बात की थी। सांसद ने कहा कि जल्द ही रांची एयरपोर्ट से लखनऊ, वाराणसी और पुणे के लिए विमान उड़ान भरेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संजय सेठ ने कहा कि रांची से देश के विभिन्न महानगरों के लिए परिवहन संपर्क को सुगम और आसान बनाने का उनका प्रयास लगातार जारी है। सांसद ने कहा कि रांची एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए ही उन्होंने लखनऊ, वाराणसी और पुणे के लिए सीधी विमान सेवा का प्रस्ताव रखा है। सांसद ने बताया कि रांची एयरपोर्ट के अधिकारियों ने यह प्रस्ताव दिल्ली भेज दिया है। वहां से हरी झंडी मिलते ही तीनों शहरों के लिए विमान सेवा शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि मंत्रालय में रांची एयरपोर्ट को तीन नए शहरों के लिए विमान सेवा शुरू करने की अनुमति जल्द ही मिल जाएगी। गौरतलब है कि रांची एयरपोर्ट से अभी दिल्ली, मद्रास, कोलकाता, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ान सेवा मौजूद है।

    comedy show banner