Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेतरहाट स्कूल प्रवेश परीक्षा रविवार को, पूछे जाएंगे विषयनिष्ठ एवं वस्तुनिष्ठ प्रश्न, सौ अंकों की होगी परीक्षा

    By M EkhlaqueEdited By:
    Updated: Sat, 05 Mar 2022 08:53 PM (IST)

    Jharkhand news झारखंड में रविवार को छह परीक्षा केंद्रों पर नेतरहाट विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें झारखंड के स्टूडेंटस शिरकत ...और पढ़ें

    Hero Image
    Jharkhand news: झारखंड में रविवार को छह परीक्षा केंद्रों पर नेतरहाट विद्यालय में प्रवेश परीक्षा होगी।

    रांची, राज्य ब्यूरो। नेतरहाट आवासीय विद्यालय में कक्षा छह में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा रविवार को प्रमंडल मुख्यालयों के छह केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए चार प्रमंडलों के लिए एक-एक तथा उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। इसमें लगभग दो हजार छात्र शामिल होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह दस बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी परीक्षा

    यह प्रवेश परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक होगी, जिसमें 100 अंकों के वस्तुनिष्ठ एवं विषयनिष्ठ दोनों प्रकार के प्रश्न हिन्दी, गणित, विज्ञान, सामान्य ज्ञान तथा मानसिक योग्यता से प्रश्न पूछे जाएंगे। 40 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जिनमें मानसिक योग्यता के 20 तथा अन्य चार विषयों से पांच-पांच अंकों के प्रश्न शामिल हैं। 60 अंकों के विषयनिष्ठ प्रश्न हिन्दी, गणित, विज्ञान तथा सामान्य ज्ञान से होंगे।

    इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

    • दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल : गवर्नमेंट गर्ल्स प्लस टू हाई स्कूल, बरियातू, रांची
    • संताल प्रमंडल : प्लस टू राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, दुमका
    • कोल्हान प्रमंडल : प्लस टू जिला स्कूल, चाईबासा
    • पलामू प्रमंडल : राजकीयकृत गिरवर प्लस टू उच्च विद्यालय, मेदिनीनगर, पलामू
    • उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल : राजकीय प्लस टू जिला स्कूल, हजारीबाग (चतरा, कोडरमा, रामगढ़ तथा धनबाद के लिए) तथा हिन्दू प्लस टू स्कूल, हजारीबाग (बोकारो, गिरिडीह तथा हजारीबाग के लिए)।