Jharkhand Crime: पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती के भांजे ने केयर टेकर पर लगाया साढ़े चार करोड़ रुपये गबन का आरोप
यूके में रहने वाले पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती के भांजे दिपायन राय ने धुर्वा थाना में इमरान आलम अंसारी पर साढ़े चार करोड़ रुपये गबन करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। दिपायन राय ने बताया है कि सजल चक्रवर्ती की संपत्ति का वह और उनके भाई वैध उत्तराधिकारी हैं।

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Crime धुर्वा थाना में दिपायन राय ने इमरान आलम अंसारी पर साढ़े चार करोड़ रुपये गबन करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
दिपायन राय ने पुलिस को बताया कि वह यूके में रहते हैं। दिपायन राय के मामा झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती की संपत्ति का वह और उनके भाई वैध उत्तराधिकारी हैं। न्यायालय द्वारा लेटर आफ एडमिनिस्ट्रेशन के माध्यम से स्वीकृति प्रदान की गई है।
आरोपित इमरान दीपाटोली में रहता है। आरोपित ने Sajal Chakrvarti द्वारा एसबीआइ में म्युचुअल फंड में डाला गया पैसा निकाल लिया। आरोपित को सजल चक्रवर्ती ने देखभाल करने के लिए रखा था।
सजल चक्रवर्ती ने भगवान महावीर अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर को एक भूखंड बेचा था जिसमें उन्हें 15 करोड़ 21 लाख की राशि प्राप्त हुई थी। यह राशि उन्होंने स्टेट बैंक आफ इंडिया, हटिया शाखा में स्थित अपने बचत खाता में प्राप्त की थी।
उक्त बिक्री से प्राप्त धनराशि में से साढ़े चार करोड़ की राशि उन्होंने एसबीआइ म्युचुअल फंड में निवेश कर दिया था। कोविड के दौरान लाकडाउन लागू था। उस वक्त बैंक द्वारा म्युचुअल फंड खाता खोलने के लिए किसी व्यक्ति को नामांकित करना अनिवार्य किया गया था।
दिपायन का कहना है कि वह और उसका भाई विदेश में थे और यात्रा पर प्रतिबंध होने की वजह से वह रांची नहीं आ पाए थे। इस वजह से सजल चक्रवर्ती द्वारा केवल औपचारिकता की दृष्टि से इमरान आलम अंसारी को अस्थायी रूप से नामांकित किया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।