Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Negligence: एक बार फिर दिखा चिकित्साकर्मियों का अमानवीय चेहरा, घंटों इलाज के इंतजार में धूप में खड़ी रही महिला

    By Madhukar KumarEdited By:
    Updated: Sun, 27 Mar 2022 02:19 PM (IST)

    Negligence घटना शनिवार की दोपहर तकरीबन 1245 बजे की है। जानकारी के अनुसार मानसिक रूप से पीड़ित अज्ञात महिला शहर के मुख्य बाजार में सड़क के किनारे तड़प रही थी। इसके बाद आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस पर फोन लगाकर उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भेज दिया।

    Hero Image
    Negligence: इलाज के लिए धूप में घंटों खड़ी होकर इंतजार करती रही बीमार महिला।

    गढ़वा, जासं। डाक्टर को पृथ्वी पर भगवान का दर्जा दिया जाता है। क्योंकि वो लोगों के प्राण की रक्षा करते हैं। लेकिन अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्साकर्मी एवं चिकित्सक इस प्रकार संवेदनहीन हो चुके हैं कि उनको अपने पद की गरिमा का भी ख्याल नहीं है। अनुमंडलीय अस्पताल के गेट पर शनिवार की दोपहर लगभग एक घंटे से अधिक समय तक चिलचिलाती धूप में मानसिक रूप से पीड़ित अज्ञात महिला तड़पती रही। लेकिन किसी ने उसका उपचार करना मुनासिब नहीं समझा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चिकित्साकर्मियों का दिखा अमानवीय चेहरा

    यह घटना शनिवार की दोपहर तकरीबन 12:45 बजे की है। जानकारी के अनुसार मानसिक रूप से पीड़ित अज्ञात महिला शहर के मुख्य बाजार में सड़क के किनारे तड़प रही थी। इसके बाद आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस पर फोन लगाकर उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भेज दिया। लेकिन उस समय 108 एम्बुलेंस कर्मियों का अमानवीय व्यवहार देखने को मिला, जब उक्त महिला को अनुमंडलीय अस्पताल के वार्ड कक्ष में रखने की बजाय उसे अस्पताल गेट के किनारे (नीचे) चिलचिलाती धूप में उतार कर फरार हो गया। महिला धूप में घंटों तड़पती रही। लेकिन महिला मरीज को अनुमंडलीय अस्पताल का कोई भी स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल के वार्ड कक्ष में इलाज के लिए नहीं ले गया। हालांकि महिला बोलने की हालत में नहीं है, जिस कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

    महिला की दिमागी हालत खराब

    अनुमंडलीय अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डाक्टर अनुपमा ने बताया कि अज्ञात महिला का दिमागी हालत खराब है। उसे 108 एंबुलेंस द्वारा अस्पताल में लाया गया है। 108 एंबुलेंस कर्मियों की लापरवाही दर्शाता है, कि वह मरीज को अस्पताल के बाहर ही छोड़ कर चल दिए। हालांकि मरीज को सदर अस्पताल गढ़वा के लिए रेफर कर दिया है। लेकिन 108 एंबुलेंस द्वारा मरीज के साथ कोई नहीं रहने के कारण उसे गढ़वा ले जाने से इंकार कर दिया गया। उन्होंने बताया की महिला को अस्पताल के वाहन से भेजा जा रहा है। वहीं इस पूरी घटना पर अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कैसर आलम का कहना है कि उन्हें घटना की पूरी जानकारी नहीं मिली है। जिसके कारण अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से असमर्थ हैं।