कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर दुष्कर्म आरोप, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने लिया संज्ञान
Ranchi News: कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग आदिवासी घरेलू सहायिका से दुष्कर्म का आरोप लगा है, जिस पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान लिया है।

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा और धुर्वा थाने में जाते हुए पीड़िता। (फाइल फोटो)
HighLights
कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर दुष्कर्म का आरोप लगा।
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने मामले का संज्ञान लिया।
नाबालिग आदिवासी सहायिका ने विधायक पर आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, रांची। Simdega MLA Bhushan Bara: कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग आदिवासी घरेलू सहायिका से दुष्कर्म के आरोप के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) ने संज्ञान लेने की बात कही है।
आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने रविवार को कहा कि यदि आदिवासी लड़की के साथ उत्पीड़न हुआ है तो आयोग मामले में हस्तक्षेप करेगा। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए राज्य सरकार को आवश्यक निर्देश भी दिए जाएंगे।
रांची के विधानसभा थाना में दर्ज लिखित शिकायत के अनुसार, नाबालिग को मई 2026 में पढ़ाई और स्कूल में दाखिला दिलाने का भरोसा देकर रांची लाया गया था। आरोप है कि उसे सिमडेगा के विधायक भूषण बाड़ा केसरकारी आवास पर घरेलू काम में लगा दिया गया।
पांच अगस्त को पानी देने के बहाने ऊपर जाने पर विधायक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने विधायक के खिलाफ पोक्सो और किशोर न्याय अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। विधायक ने आरोपों को राजनीतिक साजिश बताते हुए खारिज किया है।
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: On the rape allegations against Congress MLA Bhushan Bara, National Commission for Scheduled Tribes (NCST) member Dr Asha Lakra says, “The Commission is aware of the incident and has taken note of the information received through the media. If any form of harassment is committed against a tribal person, particularly a girl, the Commission will take cognisance of it. We will issue necessary directions to the state government for further action so that the victim can get justice.”
— ANI (@ANI) November 15, 2026