विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Congress MLA Bhushan Bara के आवास पहुंची रांची पुलिस, नाबालिग पीड़िता ने की कमरों की पहचान, कोर्ट में बयान दर्ज

Published: Sat, 14 Nov 2026 10:59 PM (IST)

MLA Bhushan Bara Case: पुलिस ने विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े नाबालिग के मामले की जांच तेज कर दी है। ...और पढ़ें

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर दुष्कर्म का आरोप। (सांकेतिक फोटो)

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर दुष्कर्म का आरोप। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. पुलिस ने विधायक भूषण बाड़ा के आवास का निरीक्षण किया।

  2. नाबालिग पीड़िता का न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया।

  3. मामले में मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है पुलिस।

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा थाना में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर दर्ज दुष्कर्म के मामले की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शनिवार को पुलिस ने नाबालिग पीड़िता का रांची न्यायालय में बयान दर्ज कराया। वहीं, इससे पहले शुक्रवार की रात पुलिस पीड़िता को लेकर विधायक भूषण बाड़ा के आवास पहुंची थी।

वहां पीड़िता से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गई और उसकी निशानदेही पर आवास के अलग-अलग कमरों का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने यह जानने का प्रयास किया कि पीड़िता कहां रहती थी, किस स्थान पर पानी देने गई थी और कथित दुष्कर्म की घटना किस कमरे में हुई थी। वहां उससे विस्तार से पूछताछ की गई।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह आवास में किन किन स्थानों पर जाती थी और घटना के समय वह कहां मौजूद थी। पुलिस ने आवास के कमरों और अन्य संबंधित स्थानों की पहचान कराई। जांच अधिकारियों ने पीड़िता के बयान में बताए गए स्थानों और घटनाक्रम का मिलान करने का प्रयास किया।

पुलिस के लिए यह निरीक्षण इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, ताकि पीड़िता के आरोपों के आधार पर घटनास्थल की परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय आवास में कौन कौन मौजूद था और संबंधित लोगों की क्या भूमिका थी। हालांकि, जांच प्रभावित नहीं हो, इसे देखते हुए पुलिस ने मामले से जुड़ी सभी जानकारियां सार्वजनिक नहीं की हैं।

कोर्ट में दर्ज कराया गया बयान, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

मामले में शनिवार को नाबालिग पीड़िता का न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया। कानूनी प्रक्रिया के तहत पीड़िता का बयान दर्ज होना जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके अलावा पुलिस पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी करा चुकी है। हालांकि, शनिवार तक पुलिस को मेडिकल जांच की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं हो सकी थी। रिपोर्ट मिलने के बाद जांच में सामने आए तथ्यों को अन्य साक्ष्यों के साथ जोड़ा जाएगा।

बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ेगी जांच

पुलिस अब पीड़िता के न्यायालय में दर्ज बयान, मेडिकल रिपोर्ट और विधायक आवास के निरीक्षण के दौरान मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। जांच में यह भी महत्वपूर्ण होगा कि पीड़िता द्वारा बताए गए स्थानों और घटनाक्रम की पुष्टि अन्य साक्ष्यों से होती है या नहीं। आवास में मौजूद लोगों से पूछताछ और जरूरत पड़ने पर अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया भी जांच का हिस्सा हो सकती है।

यह भी पढ़ें- झारखंड में जेल-थाना और विधायक आवास भी सुरक्षित नहीं, बाबूलाल मरांडी ने उठाए गंभीर सवाल

यह भी पढ़ें- नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में घिरे कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा, रांची में POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।