Jharkhand News: नवीन जायसवाल बने झारखंड विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक, राज सिन्हा और नागेंद्र महतो को सचेतक की जिम्मेदारी
नवीन जायसवाल झारखंड विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक बनाए गए हैं जबकि राज सिन्हा और नागेंद्र महतो को सचेतक की जिम्मेदारी दी गई है। राज सिन्हा धनबाद के भाजपा विधायक हैं। बगोदर विधायक नागेंद्र महतो सचेतक बनाए गए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने तीनों नेताओं के नाम की घोषणा शनिवार को की है।

राज्य ब्यूरो, रांची । भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा में मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी हटिया विधायक नवीन जायसवाल को है। जबकि धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा और बगोदर से विधायक नागेंद्र महतो से सचेतक बनाया गया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने तीनों नेताओं के नाम की घोषणा शनिवार को की है। नवीन जायसवाल, राज सिन्हा और नागेंद्र महतो को उनकी नई भूमिका के लिए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, आदित्य साहू आदि ने बधाई दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।