Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Palamu News: नवीन गुप्ता बने लायंस क्लब आफ डालटनगंज के अध्यक्ष, समाजसेवा के प्रति समर्पण जरूरी

    By M EkhlaqueEdited By:
    Updated: Mon, 25 Jul 2022 04:48 PM (IST)

    Jharkhand News नवीन गुप्ता लायंस क्लब आफ डालटनगंज के अध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं बिंदु गुप्ता महिला विंग की अध्यक्ष चुनी गई हैं। सदस्यों ने दोनों पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है। कहा है कि समाजसेवा के प्रति समर्पण जरूरी है।

    Hero Image
    Palamu News: नवीन गुप्ता बने लायंस क्लब आफ डालटनगंज के अध्यक्ष, समाजसेवा के प्रति समर्पण जरूरी

    पलामू, जागरण संवाददाता। लायंस क्लब आफ डालटनगंज के जिलापाल विवेक चौधरी ने कहा है कि डालटनगंज इकाई ने समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने कहा कि समर्पण भाव के साथ काम करने की जरूरत है। समाजसेवा के प्रति समर्पण होना आवश्यक है। लायंस क्लब आफ डालटनगंज के पदस्थापना समारोह में चौधरी मुख्य अतिथि की हैसियत से बोल रहे थे। अध्यक्षता सुधीर कुमार ने की। संचालन समीर खन्ना ने किया। इससे पहले अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर उदघाटन किया। राहुल वर्मा, दयाशंकर, सीमा वाजपेयी, कमल जैन आदि ने सत्र 2022-23 के पदाधिकारियों को बधाई दी और लक्ष्य निर्धारित कर समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नवीन गुप्ता ने संभाला अध्यक्ष का कार्यभार, मिली बधाइयां

    लायंस क्लब एवं फेमिना के नये सत्र 2022-23 के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चयन हुआ। नए सत्र के लिए चयनित पदधारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलायी गयी। क्लब के सीनियर पदाधिकारी राहुल वर्मा ने शपथ दिलाई और उनके कार्य एवं दायित्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। नये सत्र के लिए नवीन गुप्ता को लायंस क्लब का अध्यक्ष, रितेश कुमार सचिव, अनवर हुसैन संयुक्त सचिव, दिलीप सांवड़िया कोषाध्यक्ष, आलोक माथूर एवं विजय सिंह उपाध्यक्ष, ज्ञानशंकर को मेंबरसीप का चेयरपर्सन की जिम्मेवारी दी गयी। मेदिनीनगर नगर निगम सांसद प्रतिनिदि अमित आनंद, इंद्रजीत सिंह डिंपल, समीर खन्ना, गोविंद सांवड़िया, सुधीर कुमार, विवेक भवानी सिंह, संजय कुमार, संजय पाठक, रूपेश कुमार को अन्य कार्य की जिम्मेवारी मिली। निदेशक मंडल में अविनाश उपाध्याय संजय सिंघानिया, सूरज सिंघानिया, कुलवंत सिंह नामधारी, अनूप गर्ग, सतवीर सिंह राजा, धर्मवीर सिंह,संजय, प्रभात अग्रवाल, विमल केजरिवाल को शामिल किया गया।

    लायंस क्लब आफ डालटनगंज फेमिना की अध्यक्ष बिंदु गुप्ता

    बिंदु तुलस्यान फेमिना की अध्यक्ष बनी। ममता तुलस्यान उपाध्यक्ष, रेखा शर्मा सचिव, तनु आनंद संयुक्त सचिव, उमा केजरिवाल कोषाध्यक्ष, संगीता शंकर को मेंबरसीप का चेयरपर्सन बनाया गया. रेमी अग्रवाल, पूजा खन्ना, मनीष केडिया, अंजु सांगा, निशा सोय, मीरा सांवरिया,राजलक्ष्मी वर्मा को अन्य पदों की जिम्मेवारी सौंपी गयी। निदेशक मंडल में आभा केजरीवाल अलपना, अरविंदर कौर, आशा सहानी, भावना मलहोत्रा, ज्योदि गर्ग, निलम साहा, सविता सर्राफ, सुनीता सिंघानिया, उत्कर्षा तिवारी को शामिल किया गया।