Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी फिर बने झारखंड के सबसे बड़े करदाता... 130 करोड़ कमाई, 38 करोड़ टैक्‍स

    By Alok ShahiEdited By:
    Updated: Thu, 31 Mar 2022 09:18 AM (IST)

    MS Dhoni अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आने के बाद से ही सर्वाधिक कर देने का रिकॉर्ड बनाने वाले रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से झारखंड के सबसे बड़े व्‍यक्तिगत करदाता बने हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष में उन्होंने 38 करोड़ रुपए का अग्रिम कर जमा किया है।

    Hero Image
    MS Dhoni: रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से झारखंड के सबसे बड़े व्‍यक्तिगत करदाता बने हैं।

    रांची, राज्य ब्यूरो। MS Dhoni Income Tax भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर झारखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत करदाता बन गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आने के बाद से ही झारखंड में सबसे अधिक व्यक्तिगत कर देने का रिकॉर्ड प्रत्येक वर्ष इन्हीं के नाम रहा है। कोरोना संक्रमण काल के दौरान भी उनकी आमदनी करीब 130 करोड़ रुपये होने के का अनुमान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने अग्रिम कर के रूप में वर्तमान वित्तीय वर्ष में 38 करोड़ रुपये का कर भुगतान किया है। गत वर्ष की तुलना में अग्रिम कर की यह राशि 8 करोड़ रुपये अधिक है। पिछले साल वित्तीय वर्ष 2020-21 में उन्होंने 30 करोड़ रुपये के अग्रिम कर का भुगतान किया था। मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी की आय इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) से सबसे अधिक हुई है। कोरोना संक्रमण में कमी के बाद केंद्र सरकार ने आइपीएल को अनुमति दे दी थी।

    आइपीएल 2022 में छोड़ दी चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की कप्‍तानी

    इधर इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने से ऐन पहले रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी ने एक चौंकाने वाला फैसला करते हुए चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की कप्‍तानी छोड़ दी। माही ने रविंद्र जडेजा को अपने उत्तराधिकारी के रूप में कप्‍तान बनाया है। आइपीएल के शुरुआती सीजन से ही वे लगातार सीएसके के लिए कप्‍तानी कर रहे थे। धोनी वर्तमान में भारतीय क्रिकेट की दो विधाओं को अलविदा कह चुके हैं।

    यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ...