Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand News: विधायक ममता देवी बनी मां, निकाय चुनाव नहीं लड़ पाएंगे पति, रामगढ़ सदर अस्पताल में प्रसव

    Ramgarh News झारखंड की कांग्रेस विधायक ममता देवी ने दो पुत्री के बाद एक पुत्र को जन्म दिया है। इससे पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। लेकिन अब उनके पति पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएंगे क्योंकि दो से अधिक बच्चे वालों के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध है।

    By M EkhlaqueEdited By: Updated: Sat, 13 Aug 2022 03:04 PM (IST)
    Hero Image
    Jharkhand Latest News: कांग्रेस विधायक ममता देवी ने पुत्र को दिया जन्म।

    रामगढ़, जागरण संवाददाता। Delivery to Congress MLA Mamta Devi आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर रामगढ़ विधायक ममता देवी को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। बताया गया कि शनिवार की सुबह प्रसव पीड़ा के बाद विधायक ममता देवी को करीब छह बजे छत्तरमांडू स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब एक घंटे के बाद अस्पताल की महिला चिकित्सा पदाधिकारी डा सविता वर्मा की देखरेख में उन्होंने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। डा सविता वर्मा के अनुसार अस्पताल में विधायक ममता देवी का नार्मल डिलिवरी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो पुत्री के बाद एक पुत्र के जन्म से खुशी

    विधायक ममता देवी को पुत्र रत्न की प्राप्ति होने की खबर पाकर बड़ी संख्या में कांगेसी नेता व कार्यकर्ता सदर अस्पताल पहुंचे और वहां मौजूद ममता देवी की पति समाजसेवी बजरंग महतो को बधाई दी। विधायक ममता देवी को दो पुत्री के बाद पुत्र रत्न की प्राप्ति होने पर उनके परिवार के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। खासकर आजादी के अमृत उत्सव के जश्न मनाने के दौरान पुत्र रत्न की प्राप्ति होने पर ममता देवी व उनके पति बजरंग महतो काफी उत्साहित हैं।

    कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर दी बधाई

    इधर, विधायक को पुत्र रत्न की प्राप्ति होने की खबर पाकर कई कांग्रेसी नेता व उनके समर्थक सदर अस्पताल पहुंचे। सदर अस्पताल पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, कांग्रेसी नेता सह रामगढ़ चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर कुमार मंगलेश, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा उदय श्रीवास्तव, आइएमए रामगढ़ जिलाध्यक्ष डा एसपी सिंह ने विधायक ममता देवी को मां बनने पर बधाई दी। इधर झरिया के कांग्रेस विधायक पुर्णिमा नीरज सिंह, विधायक दीपिका सिंह पांडेय, विधायक अंबा प्रसाद व पूर्व विधायक केशव महतो कमलेश सहित प्रदेश के कई कांग्रेसी नेताओं ने फोन पर विधायक को पुत्र रत्न की प्राप्ति होने पर उन्हें बधाई दी है।

    अब निकाय चुनाव लड़ने से वंचित हो जाएंगी वंचित

    पंचायती राज अधिनियम में दो से अधिक बच्चे रहने की स्थिति में चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। ऐसी स्थिति में विधायक ममता देवी या उनके पति भविष्य में पंचायत चुनाव या नगर निगम या नगर पालिका का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। हालांकि यह नियम लोकसभा या विधान सभा के चुनाव में लागू नहीं होता है।