Coronavirus Update: पलामू में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या की कोशिश
Coronavirus Update. नाबालिग लड़की कुछ दिन पहले बालिका गृह से फरार हो गई थी। बाद में उसे पकड़ कर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था।
पलामू, जासं। पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित पलामू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के डेडिकेटेड कोरोना केयर सेंटर फॉर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक नाबालिग लड़की ने आत्महत्या की कोशिश की। घटना शुक्रवार रात्रि की है। अपने दुपट्टे से वह फांसी लगा रही थी। इसी दौरान आइसोलेशन वार्ड में तैनात कर्मियों ने देख लिया और किसी तरह उसकी जान बचा ली। नाबालिग लड़की कुछ दिन पहले ही बालिका गृह से फरार हो गई थी। बाद में उसे पकड़ कर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था।
मालूम हो कि उसने एक युवक पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद परिजनों ने उसे घर में रखने से इन्कार कर दिया था। उसे बालिका गृह में रखा गया था वह यहां से फरार हो गई थी। इधर आत्महत्या के प्रयास के बाद से स्वास्थ्य कर्मी सक्रिय हो गए हैं। तैनात सुरक्षा कर्मियों को भी सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। बता दें कि दो दिन पहले जिले के लेस्लीगंज स्थित क्वारंटाइन सेंटर में एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।