Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल के लिए चलेंगी आठ मेमू पैसेंजर, रेलवे ने जारी की समय सारणी

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 05 Jan 2021 08:30 AM (IST)

    छह जनवरी से रांची बोकारो व हटिया से आसनसोल व वर्धमान के लिए रवाना होंगी ट्रेनें जागर

    Hero Image
    बंगाल के लिए चलेंगी आठ मेमू पैसेंजर, रेलवे ने जारी की समय सारणी

    छह जनवरी से रांची, बोकारो व हटिया से आसनसोल व वर्धमान के लिए रवाना होंगी ट्रेनें,

    जागरण संवाददाता, रांची : ट्रेनों का परिचालन सामान्य करने की अगली कड़ी में रेलवे बोर्ड ने रांची और बोकारो से आठ मेमो पैसेंजर चलाने को हरी झंडी दे दी है। ये ट्रेनें रांची, बोकारो और हटिया से बंगाल के लिए चलेंगी। रेलवे बोर्ड ने इन पैसेंजर ट्रेनों की समय सारणी भी जारी कर दी है। ये ट्रेनें छह जनवरी से दौड़ने लगेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -----

    दोपहर 11.50 पर रांची पहुंचेगी आसनसोल-रांची पैसेंजर

    ट्रेन संख्या 63598 आसनसोल रांची मेमू पैसेंजर छह जनवरी से प्रतिदिन आसनसोल से चलेगी। यह ट्रेन सुबह पांच बजे आसनसोल से रवाना होगी। 5:41 बजे रामकनाली, सुबह 6:17 बजे अनारा, सात बजे पुरुलिया, 8:23 बजे कोटशिला, 8:39 बजे झालदा, 9:03 बजे मूरी पहुंचेगी। 9:05 बजे मूरी से रवाना होकर दोपहर 11:50 बजे रांची पहुंचेगी।

    ----

    रांची से दोपहर 12.55 पर आसनसोल के लिए होगी रवाना

    ट्रेन संख्या 63597 रांची आसनसोल मेमू पैसेंजर छह जनवरी से प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन रांची से आसनसोल के लिए दोपहर 12:55 बजे रवाना होगी। दोपहर बाद 2:13 बजे मूरी, 2:39 बजे झालदा, 3:30 बजे कोटशिला, 4:25 बजे पुरुलिया, शाम 5:07 बजे अनारा, 5:38 बजे रामकनाली, 6:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी।

    ---

    रात 11.10 बजे बोकारो पहुंचेगी आसनसोल-बोकारो पैसेंजर

    ट्रेन संख्या 63596 आसनसोल बोकारो मेमो पैसेंजर भी प्रतिदिन छह जनवरी से आसनसोल से शाम छह बजे चलेगी। शाम 6:32 बजे मुरादी, 7:10 बजे आद्रा, 7:41 बजे अनारा, रात 8:20 बजे पुरुलिया, 9:09 बजे कोटशिला, 9:21 बजे झालदा, 9:42 बजे मूरी, रात 10:36 बजे कोटशिला, 10:48 बजे पुनदाग, 11:10 बजे बोकारो पहुंचेगी।

    ----

    बोकारो से रात 3.35 बजे रवाना होगी बोकारो-आसनसोल पैसेंजर

    ट्रेन संख्या 63595 बोकारो आसनसोल मेमू पैसेंजर सात जनवरी से प्रतिदिन बोकारो से आसनसोल के लिए चलेगी। बोकारो से रात 3:35 बजे रवाना होकर सुबह 4:08 बजे कोटशिला, 4:36 बजे मूरी, 5:06 बजे झालदा, 5:21 बजे कोटशिला, छह बजे पुरुलिया, 6:46 बजे अनारा, 7:10 बजे आद्रा, 8:06 बजे मुरादी, 8:50 बजे आसनसोल पहुंच जाएगी।

    ---

    हटिया से वर्धमान के लिए भी दौड़ेगी पैसेंजर ट्रेन

    रेलवे ने हटिया और वर्धमान के बीच भी पैसेंजर ट्रेन चला दी है। ट्रेन संख्या 63503 जनवरी से प्रतिदिन वर्धमान से चलेगी। वर्धमान से 6:30 बजे हटिया के लिए रवाना होगी और शाम 5:30 बजे हटिया पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 63504 वर्धमान मेमू पैसेंजर छह जनवरी से प्रतिदिन सुबह हटिया से सुबह 8:10 बजे रवाना होकर रात 8:30 बजे वर्धमान पहुंचेगी।