Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Army Rally: एक अप्रैल से दुमका में 1000 युवाओं की भर्ती, देखें अपने जिले की लिस्‍ट

    By Alok ShahiEdited By:
    Updated: Fri, 22 Mar 2019 09:32 AM (IST)

    Indian Army. सिर्फ झारखंड के युवाओं के लिए भारतीय सेना में बहाली हो रही है। दुमका के फुटबॉल स्‍टेडियम में यह बहाली 1 से 11 अप्रैल तक होगी। आठ अप्रैल क ...और पढ़ें

    Hero Image
    Army Rally: एक अप्रैल से दुमका में 1000 युवाओं की भर्ती, देखें अपने जिले की लिस्‍ट

    रांची, जासं। भारतीय सेना में नौकरी करने का सपना देखने वाले झारखंड के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। यह बहाली 1 से 11 अप्रैल तक दुमका के न्‍यू फुटबॉल स्‍टेडियम, कमर दुधानी में होगी। सामान्‍य सैनिक, लिपिक और नर्सिंग के 1000 से अधिक पदों के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया गया है। इसमें झारखंड के सभी 24 जिलों के अभ्‍यर्थियों की भर्ती की जाएगी। अभ्‍यर्थियों के लिए न्‍यूनतम अहर्ता मैट्रिक पास रखा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेना में भर्ती के लिए 1 अप्रैल से शुरू हो रही रैली के वास्‍ते सेना भर्ती कार्यालय रांची ने झारखंड के विभिन्न जिलों के लिए भर्ती रैली की तिथि जारी कर दी है। इसमें 50 हजार युवा भाग लेंगे। 7 अप्रैल को सभी ट्रेड के लिए झारखंड के सभी 24 जिलों की भर्ती रैली होगी। रांची जिले के युवाओं के लिए सैनिक ट्रेड्समैन श्रेणी की भर्ती रैली 8 अप्रैल को होगी। भर्ती स्थल पर प्रवेश सुबह 5 बजे से ही मिलने लगेगा। प्रवेश पत्र सभी उम्‍मीदवारों के ईमेल पर भेजा जा रहा है ।

    प्रवेश पत्र लेजर प्रिंटर से ही कराएं प्रिंट
    प्रवेशपत्र ब्लैक एंड व्हाइट लेजर प्रिंटर से ही प्रिंट कराएं। उसे लेमिनेट नहीं कराएं। भर्ती रैली स्थल पर प्रवेश पत्र के साथ सभी आवश्यक कागजात की मूल कॉपी व छायाप्रति लाना अनिवार्य है। वहीं केवल बाजू के भीतरी भाग और हथेली के विपरीत हिस्से पर सभ्य टैटू एक इंच से कम मान्य होगा। शरीर के अन्य किसी भाग में स्थायी टैटू रहने पर भर्ती रैली में भाग लेने नहीं दिया जाएगा।

     ये लाना होगा अनिवार्य
    - अभ्यर्थी को सभी दस्तावेज मूल प्रमाणपत्र एवं उसकी दो सत्यापित प्रतिलिपि/फोटोकॉपी लाना होगा अन्यथा अयोग्य घोषित किया जाएगा। किसी भी कागजात को लेमिनेट नहीं कराएं।
    -10वीं, 12वीं व स्नातक का पंजीकरण कार्ड, प्रवेशपत्र, अंक तालिका, बोर्ड सर्टिफिकेट और स्कूल/कॉलेज परित्याग प्रमाणपत्र लाना है।
    -मुक्त विद्यालय से 10वीं पास छात्र को ब्लॉक शिक्षा पदाधिकारी या जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित परित्याग प्रमाणपत्र लेकर आना है।
    - कैमरा का नवीनतम खींचा हुआ 20 पासपोर्ट साइज फोटो (सफेद पृष्ठभूमि में )।
    -फोटोग्राफ सहित निवास प्रमाणपत्र जिस पर अंचल व अनुमंडल अधिकारी/ डीसी द्वारा हस्ताक्षरित जारी हो। आवासीय प्रमाणपत्र केवल वही मान्य होगा जो कंप्यूटर द्वारा बना हो।
    -विद्यालय या महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा जारी विद्यालय चरित्र प्रमाणपत्र।
    - फोटोग्राफ लगा हुआ चरित्र प्रमाणपत्र जो पुलिस अधीक्षक और सरपंज या नगर परिषद प्रमुख द्वारा छह माह के भीतर जारी किया गया हो।
    -21 वर्ष के अविवाहित अभ्यर्थी को फोटोग्राफ लगा हुआ अविवाहित प्रमाणपत्र देना है जो सरपंच या नगर परिषद पदाधिकारी द्वारा जारी किया गया हो। यह छह माह से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए।
     -10 रुपये का गैर न्यायिक स्टांप पेपर पर अभ्यर्थी द्वारा हस्ताक्षरित शपथ पत्र जो नोटरी द्वारा सत्यापित हो।
    -एकल बैंक खाता, पैन कार्ड व आधार कार्ड। 

    इन बातों का रखें विशेष ध्यान
    -आदिवासी अभ्यर्थियों का जाति प्रमाणपत्र जिला पदाधिकारी द्वारा जारी हो।
    -तत्काल सेवा वाला आवासीय प्रमाणपत्र मान्य नहीं होगा।
    -मुखिया द्वारा जारी चरित्र प्रमाणपत्र और अविवाहित प्रमाणपत्र मान्य नहीं होगा।

     इन जिलों की इस तिथि को होगी भर्ती
    तिथि                     पद                           जिला
    1 अप्रैल 2019 : सैनिक सामान्य ड्यूटी : पलामू, खूंटी, रामगढ़, जामताड़ा।
    2 अप्रैल 2019 : सैनिक सामान्य ड्यूटी : गुमला, साहिबगंज, हजारीबाग।
    3 अप्रैल 2019 : सैनिक सामान्य ड्यूटी : बोकारो, गिरिडीह, लातेहार, पूर्व सिंहभूम।
    4 अप्रैल 2019 : सैनिक सामान्य ड्यूटी : रांची, सरायकेला, देवघर।
    5 अप्रैल 2019 : सैनिक सामान्य ड्यूटी : धनबाद, पाकुड़, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा।
    6 अप्रैल 2019 : सैनिक सामान्य ड्यूटी : लोहरदगा, गोंडा, दुमका, चतरा कोडरमा।
    7 अप्रैल 2019 : सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक (एएमसी)/ नर्सिंग सहायक वेटनरी, सैनिक लिपिक/ स्टोर कीपर तकनीकी, सैनिक तकनीकी और सैनिक तकनीकी (विमान एवं आयुध परीक्षक) : झारखंड के 24 जिले।
    8 अप्रैल 2019 : सैनिक ट्रेड्समैन : रांची सरायकेला, चतरा, गढ़वा, लातेहार, देवघर।
    9 अप्रैल 2019 सैनिक ट्रेड्समैन :  पलामू, पाकुड़, रामगढ़, धनबाद, जामताड़ा, लोहरदगा, कोडरमा, सिमडेगा।
    10 अप्रैल 2019 : सैनिक ट्रेड्समैन : बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, हजारीबाग, गिरिडीह, गोड्डा, प सिंहभूम।
    11 अप्रैल 2019 : सैनिक ट्रेड्समैन : गुमला, साहिबगंज, दुमका।

    यह भी पढ़ें : थल सेना में 1000 युवाओं की भर्ती, मैट्रिक पास करें 31 से रजिस्‍ट्रेशन