Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Matka King Bunty Khan: मटका किंग बंटी खान के खिलाफ चुटिया थाने में FIR, 40 अड्डों पर रोज 50 लाख का दांव

    By Alok ShahiEdited By:
    Updated: Thu, 17 Dec 2020 07:57 AM (IST)

    Matka King Bunty Khan रांची में मटका किंग बंटी खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। बंटी ओवर ब्रिज के पास मटका का अड्डा चलवा रहा था। पुलिस अब बंटी की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है। उस अड्डे से पुलिस ने छापेमारी कर एक को गिरफ्तार किया है।

    Hero Image
    Matka King Bunty Khan: मटका किंग बंटी खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

    रांची, जासं। Matka King Bunty Khan रांची के चुटिया थाने में मटका किंग बंटी खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। बंटी ओवर ब्रिज के पास मटका का अड्डा चलवा रहा था। पुलिस अब बंटी की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है। उस अड्डे पर पुलिस की एक टीम ने बीते मंगलवार को छापेमारी कर एक को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपित का नाम शंभु विश्वकर्मा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस की पूछताछ में उसने बताया था कि मटका का अड्डा बंटी चलवा रहा था। बताते चलें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चुटिया थाना क्षेत्र स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास मटका खेला जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस छापेमारी करने पहुंची, जहां से शंभु विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। मौके पर 11 हजार रुपये नगद, मटका खेलने में प्रयोग किया जा रहा रसीद पोस्टर, टेबल कुर्सी, ताश की पत्ती व अन्य समान बरामद किया गया था। हालांकि मौके पर से अन्य लोग फरार हो गया, फरार लोगों में अजय कश्यप, आफताब, विनोद, राहुल का नाम शामिल है। छापेमारी में इंस्पेक्टर ममता कुमारी, एसआई अनिल कुमार पंडित, अभय कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

    रांची में हर महीने 15 करोड़ का दांव लगाते हैं मटकेबाज : रांची में लंबे समय से मटका और जुए का खेल चल रहा है। रांची के तीन दर्जन से ज्यादा अड्डों में हर दिन 50 लाख से ज्यादा के दांव लगते हैं। इस हिसाब से हर महीने 15 करोड़ तक का मटका का कारोबार हो रहा है। मटका के इन अंडो में लगने वाले गांव से शहर में अपराध बढ़ रहे हैं। रांची में चोरी झपट मारी करने वाले अपराधी मटका के अड्डों पर पहुंचकर अपना दांव लगाते हैं। इसके अलावा रंगदारी मांगने वाले और लूटपाट करने वाले अपराधियों का भी जमावड़ा लगता है। इन अपराधिक कैटेगरी के अलावा जमीन पर कब्जा दिलाने वाले गिरोह के लोग भी मटका के अड्डों पर पहुंचते हैं।

    थानों के मिलीभगत से लंबे समय से यह खेल रांची में चल रहा है। इस खेल पर थानेदारों की भूमिका की वजह से ही लगाम नहीं लग पा रहा है। मटका के अड्डों पर खानापूर्ति के लिए छापेमारी जरूर होती है, लेकिन न संचालक पकड़े जाते हैं और ना ही खेलने वाले। लेकिन इधर हाल में एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा की ओर से बनाई गई क्यूआरटी की टीम अब मटके बाजो पर लगातार कार्रवाई कर रही है। हाल ही में रांची के सबसे चर्चित अड्डा मेन रोड स्थित फूल दुकान में छापा मारकर पांच मटकेबाजों को गिरफ्तार किया। जबकि चुटिया इलाके में भी छापेमारी कर एक मटके बाज को पकड़ा गया है।

    अबतक नहीं पकड़ में आया मटका किंग बंटी : रांची के मेन रोड स्थित फूल दुकान के पीछे, ओवरब्रिज के अलावा अन्य कई जगहों पर चलने वाली मटका के अड्डे पर पुलिस ने हर बार की तरह बीते एक दिसम्बर को छापेमारी की गई थी। लेकिन मटका किंग बंटी नहीं पकड़ा गया। मेन रोड जैसे प्राइम अड्डे पर बेखौफ मटका चलाने वाले बंटी और रिजवान के अड्डे पर करीब तीन साल के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। आठ जनवरी 2018 को इससे पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 मटकेबाजों को पकड़ा गया था। इसके बाद से वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई। समय-समय पर खानापूर्ति के लिए छापा जरूर मारा गया। लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। जबकि हमेशा मटका का अड्डा गुलजार रहा है। सैकड़ों जुआरी मटका और ताश के लिए जुटते हैं। अपराधियों का जुटान भी इस अड्डे पर होता रहा है। 

    इन इलाकों में चलता है मटका : शहर के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित मेन रोड कलाल टोली, चुटिया थाना क्षेत्र, जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लीची बगान और जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे, सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मधुकम, इंद्रपुरी रोड नंबर 10, अलकापुरी खादगढ़ा सब्जी मंडी और किशोरगंज संस्कृत कॉलेज के आसपास के क्षेत्रों में मटका का अड्डा चलता है। इसके अलावा लोअर बाजार, नामकुम थाना बॉर्डर, मौलाना आजाद कॉलोनी के पास व रातू थाना क्षेत्र भी मटका कारोबार से अछूता नहीं रह गया है।

    मटका है टाइम गेम, अलग-अलग समय होता है ओपेन : रांची में मटका कारोबार अलग अलग टाइम पर किया जा रहा है। अलग-अलग समय में यह टाइम गेम ओपेन होता है। भूतनाथ मटका शाम के 5.50 बजे ओपेन होता है और 8.50 बजे क्लोज हो जाता है। जबकि बरली मटका रात के 9.50 बजे ओपेन होता है और रात के 12.50 बजे क्लोज हो जाता है। लेकिन मटका खेलने वालों को इसका रिजल्ट अगले दिन सुबह छह-सात बजे मिल पाता है। इसके अलावा शक्ति मटका दिन के 2.50 बजे ओपेन होता है और शाम 4.50 बजे क्लोज हो जाता है।