Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand News: मंडल डैम से प्रभावित 780 परिवारों को गढ़वा जिले में बसाने की तैयारी, मुआवजे को लेकर भी आया अपडेट

    Updated: Sun, 18 May 2025 08:23 AM (IST)

    मंडल डैम परियोजना से प्रभावित 780 परिवारों को पुनर्वासित करने की योजना जल्द पूरी होगी। प्रभावित परिवारों को 15-15 लाख रुपये और एक एकड़ जमीन दी जाएगी। गढ़वा जिले के रंका प्रखंड के विश्रामपुर में बसाने की तैयारी है। 1972 में बनी इस परियोजना को 2019 में पुनर्जीवित किया गया था।

    Hero Image
    मंडल डैम से प्रभावित परिवारों को पुनर्वासित करने की योजना जल्द होगी पूरी

    राज्य ब्यूरो, रांची। उत्तर कोयल नहर परियोजना यानि मंडल डैम के डूब प्रभावित क्षेत्र में आने वाले लोगों को पुनर्वासित करने की योजना जल्द ही पूरी होने वाली है। मुख्य सचिव अलका तिवारी ने हाल ही में इस क्षेत्र का दौरा किया था और लोगों को सुविधायुक्त पुनर्वास का निर्देश दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रत्येक परिवार को 15 लाख और एक एकड़ जमीन मिलेगी

    जानकारी के मुताबिक मंडल डैम से प्रभावित 780 परिवारों को 15-15 लाख रुपये और एक एकड़ जमीन दी जाएगी। गढ़वा जिले के रंका प्रखंड के विश्रामपुर में इन प्रभावित परिवारों को बसाने की तैयारी है।

    1972 से अब तक नहीं पूरी हो सकी मंडल डैम योजना

    1972 में बनी मंडल डैम योजना को अब तक पूरा नहीं किया जा सका है। जनवरी 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डैम के अधूरे काम को पूरा करने वाली योजना का शिलान्यास किया है। हालांकि, इसके बाद से अब तक कोई निर्माण इस क्षेत्र में नहीं हुआ है। यह ऐसा पहला प्रोजेक्ट है, जिसके पूरा होने के लिए केंद्रीय कैबिनेट की ओर से दो बार राशि निर्गत की गई है।

    पलामू टाइगर रिजर्व ने डैम की उंचाई घटाने को कहा

    मंडल डैम लगभग बनकर तैयार है। बिहार और झारखंड क्षेत्र में नहर का निर्माण भी हो चुका है, लेकिन डैम की मौजूदा 367 मीटर उंचाई को कम करने के लिए पलामू टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से कहा गया है।

    उंचाई कम करने से हजारों की संख्या में पेड़ कटने से बच जाएंगे। विस्थापितों का विवाद सुलझने पर राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों समेत ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है।

    ये भी पढ़ें

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा अपडेट, महिलाओं के लिए हेमंत सरकार ने लिया एक और अहम फैसला!

    झारखंड के इस जिले में टेंपो चालकों के लिए नया नियम, अब वर्दी में आएंगे नजर