LPG Price: राहत भरी खबर... एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी गिरावट, रांची में क्या है नया रेट, देखें...
LPG Price 1 June 2022 सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी बुधवार 1 मई को एलपीजी गैस सिलेंडर के लेटेस्ट रेट जारी कर दिए हैं। एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। रांची में आज से नया रेट क्या है देखें...

रांची, जासं। LPG Price 1 June 2022 सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी बुधवार, 1 मई को एलपीजी गैस सिलेंडर के लेटेस्ट रेट जारी कर दिए हैं। आज पेट्रोलियम कंपनी आइओसीएल ने 19 किलोग्राम के कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 129 रुपये कम कर दिए हैं। इस प्रकार राजधानी रांची में आज से 19 किलो के कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 2504 रुपये से घटकर 2375 रुपये हो गई है। इससे होटल व रेस्टोरेंट संचालकों को कुछ राहत अवश्य मिला है। लेकिन इससे आम आदमी के बजट पर विशेष अंतर नहीं आने वाला है।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली है, क्योंकि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर अब भी 19 मई वाले रेट पर ही उपलब्ध है। यानी 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को इस माह भी 1060.50 रुपये ही खर्च करने पड़ेंगे।
इधर, महंगाई के इस दौर में आम आदमी के लिए घर चलाना और भी मुश्किल होता जा रहा है, क्योंकि भले ही केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के एक्साइज ड्यूटी में कमी लाकर राहत देने का प्रयास किया हो। लेकिन इससे अभी तक विशेष फर्क नहीं पड़ा है। खाद्य वस्तुओं में महंगाई चरम पर है।
मई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में दो बार हुआ था परिवर्तन
आपको बता दें मई माह में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में दो बार हुआ परिवर्तन हुआ था। पिछ्ले माह पहली बार 7 मई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की वृद्धि की गई थी। उसके बाद 19 मई को भी 3.5 रुपये दाम बढ़ाए गए थे। तब से यह 1060.50 रुपये पर उपलब्ध है।
प्रत्येक माह की पहली तारीख को जारी होती हैं नई कीमतें
आपको बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की नई कीमतें जारी होती हैं। हालांकि मई में एक सप्ताह के अंतराल पर सरकारी तेल कंपनियों ने दो बार इनकी कीमतें जारी की थीं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।