Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Elections: लोकसभा इलेक्शन के 10 उपविजेता विधानसभा चुनाव में आजमा रहे भाग्य, लिस्ट में कई कद्दावर नेताओं के नाम

    Updated: Fri, 25 Oct 2024 04:08 PM (IST)

    झारखंड विधानसभा चुनाव में इस बार कई ऐसे नेता मैदान में हैं जो लोकसभा चुनाव में उपविजेता रहे थे। इनमें से नौ को उनके दलों ने फिर से टिकट दिया है। भाजपा और झामुमो ने तीन-तीन कांग्रेस ने दो और भाकपा माले ने अपने एकमात्र उपविजेता प्रत्याशी को फिर से उम्मीदवार बनाया है। सिर्फ पलामू संसदीय सीट की उपविजेता ममता भुइयां को राजद से टिकट नहीं मिला है।

    Hero Image
    लोकसभा चुनाव की 14 सीटों में 10 के उपविजेता विधानसभा चुनाव में आजमा रहे भाग्य।

    नीरज अम्बष्ठ, रांची। विभिन्न दलों के नेता लोकसभा चुनाव में जीत नहीं मिलने पर विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाते रहे हैं। इस विधानसभा चुनाव में भी ऐसे नेताओं की भरमार है। इनमें से कई नेता ऐसे हैं जो इसी वर्ष (2024) हुए लोकसभा चुनाव में उपविजेता रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं। इनमें से लोकसभा चुनाव-2024 में 10 सीटों पर उपविजेता रहे नेता यह विधानसभा चुनाव भी लड़ रहे हैं। दलों ने उनपर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है।

    लोकसभा चुनाव-2024 में जिन 10 संसदीय सीटों पर उपविजेेता रहे नेता विधानसभा चुनाव भी लड़ रहे हैं, उनमें नौ मामले में संबंधित दलों ने भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है।

    भाजपा तथा झामुमो ने तीन-तीन, कांग्रेस ने दो तथा भाकपा माले ने अपने एकमात्र उपविजेता प्रत्याशी को विधानसभा चुनाव में भी उम्मीदवार बनाया है।

    सिर्फ पलामू संसदीय सीट की उपविजेता ममता भुइयां को राजद से टिकट नहीं मिला है। ममता सपा के टिकट पर छत्तरपुर से चुनाव लड़ रही हैं।

    जिन चार संसदीय सीटों के उपविजेताओं को टिकट नहीं मिला, उनमें राजमहल से भाजपा के ताला मरांडी, धनबाद से कांग्रेस की अनुपमा सिंह, रांची से कांग्रेस की यशस्वनी सहाय सम्मिलित हैं।

    एक उपविजेता के पति तो, एक की पत्नी लड़ रहीं चुनाव

    ताला मरांडी अमूमन बोरियो विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ते हैं। इस बार भाजपा ने उनकी जगह झामुमो से बागी होकर पार्टी में आए लोबिन हेम्ब्रम को टिकट दिया है।

    आइएनडीआइए गठबंधन में रांची सीट झामुमो को जाने से यशस्वनी को मौका नहीं मिल सका। अनुपमा सिंह की जगह उनके पति जयमंगल सिंह बेरमो से चुनाव लड़ रहे हैं।

    इसी तरह, खूंटी संसदीय सीट से उपविजेता रहे भाजपा के दिग्गज नेता अर्जुन मुंडा भी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। हालांकि पार्टी ने उनकी पत्नी मीरा मुंडा को पोटका विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है।

    लोकसभा चुनाव-2024 के ये उपविजेता लड़ रहे विधानसभा चुनाव

    1. दुमका सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने वाली सीता सोरेन (भाजपा) जामताड़ा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।
    2. सिंहभूम सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने वाली गीता कोड़ा (भाजपा) जगन्नाथपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं।
    3. लोहरदगा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले समीर उरांव (भाजपा) बिशुनपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
    4. गोड्डा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले प्रदीप यादव (कांग्रेस) पोड़ेयाहाट सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
    5. चतरा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले केएन त्रिपाठी (कांग्रेस) डालटनगंज सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
    6. कोडरमा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले विनोद कुमार सिंह (भाकपा माले) बगोदर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
    7. गिरिडीह सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले मथुरा महतो (झामुमो) टुंडी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
    8. जमशेदपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले समीर मोहंती (झामुमो) बहरागोड़ा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
    9. हजारीबाग सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले जेपी पटेल (झामुमो) मांडू सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
    10. पलामू सीट से राजद के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली ममता भुइयां सपा के टिकट पर छत्तरपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Election: आपस में भिड़ रहा गठबंधन, राजद ने विश्रामपुर-छतरपुर से उतारा उम्मीदवार; माले पहले से आमने-सामने

    Jharkhand Election 2024: बालू कारोबारी सुभाष यादव को पटना हाईकोर्ट से झटका, नहीं लड़ सकेगा झारखंड विधानसभा चुनाव