Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Election Result : इन सीटों पर पोस्टल बैलेट ने भी पार लगाई नैया, दिग्गज भी चौंकाने वाले आंकड़ों से चकराए

    झारखंड के लोकसभा चुनाव के आंकड़े वाकई चौंकाते हैं। यहां 10 सीटों पर जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों से जुड़ा एक तथ्य काफी अहम है। दरअसल इन उम्मीदवारों को पोस्टल बैलेट की गिनती में अधिक से अधिक मत मिले। इसके बाद ईवीएम के मतों की गिनती से वे जीते। हालांकि पोस्टल बैलेट के मतों ने उनकी जीत में अपनी अहम भूमिका निभाई।

    By Neeraj Ambastha Edited By: Yogesh Sahu Updated: Thu, 06 Jun 2024 05:05 PM (IST)
    Hero Image
    Election Result : इन सीटों पर पोस्टल बैलेट ने पार लगाई नैया, चौंकाने वाले आंकड़ों से चकराए दिग्गज

    नीरज अम्बष्ठ, रांची। Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024 : झारखंड में 14 संसदीय सीटों में 10 सीटों पर विजेता प्रत्याशियों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से भी अधिक वोट मिले। इससे इतर चार सीटें ऐसी रहीं, जहां विजेता प्रत्याशी पोस्टल बैलेट से वोट प्राप्त करने में पिछड़ गए। इनमें गिरिडीह, रांची, गोड्डा तथा जमशेदपुर सम्मिलित हैं। गिरिडीह को छोड़कर अन्य तीन सीटों पर दूसरे स्थान पर रहनेवाले प्रत्याशियों को पोस्टल बैलेट से सर्वाधिक वोट मिले।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में एक सीट ऐसी भी रही, जहां तीसरे स्थान पर रहनेवाले प्रत्याशी को पोस्टल बैलेट से सर्वाधिक वोट मिले। गिरिडीह में जयराम महतो को विजेता चंद्रप्रकाश चौधरी तथा दूसरे स्थान पर रहनेवाले मथुरा महतो से भी अधिक वोट इस माध्यम से मिले।

    यहां जयराम को 5,081 वोट पोस्टल बैलेट के माध्यम से मिले, जबकि चंद्रप्रकाश को 3,243 तथा मथुरा महतो को 3,062 वोट ही ला सके। अन्य एक-दो सीटों को छोड़कर ज्यादातर पर तीसरे स्थान पर रहनेवाले प्रत्याशियों को इस माध्यम से गिने-चुने वोट ही मिले।

    इस चुनाव में पलामू में विजेता प्रत्याशी वीडी राम को पोस्टल बैलेट से सर्वाधिक वोट मिले। सभी संसदीय सीटों को देखें तो इसी सीट पर इस माध्यम से सर्वाधिक वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर हजारीबाग तथा तीसरे स्थान पर रांची रहा। सबसे कम 7,713 वोट सिंहभूम में पोस्टल बैलेट के माध्यम से मिले।

    बता दें कि इस बार इस माध्यम से मिलनेवाले वोट की संख्या भी बढ़ी है। इस बार चुनाव आयोग ने अनिवार्य सेवा में लगे कर्मियों के अलावा 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं, निर्वाचन कवरेज में लगे मान्यता प्राप्त पत्रकारों आदि को भी इस माध्यम से वोट देने की सुविधा प्रदान की थी।

    इन तीन सीटों पर पोस्टल बैलेट में दूसरे स्थान वाले प्रत्याशी रहे आगे

    सीट पोस्टल बैलेट से मिले कुल वोट विजेता वोट उपविजेता वोट
    रांची 14922 संजय सेठ 5757 यशस्विनी सहाय 6574
    गोड्डा 9645 निशिकांत दुबे 4261 प्रदीप यादव 5223
    जमशेदपुर 13389 विद्युत बरण महतो 6283 समीर मोहंती 6395

    इन सीटों पर विजेता को मिले पोस्टल बैलेट से अधिक वोट

    • राजमहल : विजय हासंदा 6,078 ताला मरांडी 4,563
    • दुमका : 9,541 नलिन सोरेन 5,071 सीता सोरन 4,219
    • चतरा : 11,925 कालीचरण सिंह 5,644 केएन त्रिपाठी 5,487
    • कोडरमा : 9,172 अन्नपूर्णा देवी 4,472 विनोद कुमार सिंह 3,698
    • धनबाद : 13,297 ढुल्लू महतो 6,749 अनुपमा सिंह 5,231
    • सिंहभूम : 7,713 जोबा मांझी 4,175 गीता कोड़ा 2,756
    • खूंटी : 11,957 कालीचरण मुंडा 7,650 अर्जुन मुंडा 3,897
    • लोहरदगा : 12,427 सुखदेव भगत 6,926 समीर उरांव 4,215
    • पलामू : 17,001 वीडी राम 8,072 ममता भुइयां 7,887
    • हजारीबाग : 15,574 मनीष जायसवाल 7,197 जेपी पटेल 6,286

    यह भी पढ़ें

    Jharkhand Politics: झारखंड में Lalu Yadav की सियासत पर संकट, इस अकेली सीट पर भी खिसक गया RJD का जनाधार

    Lok Sabha Chunav Result : चुनाव में दल-बदलुओं की नहीं गली दाल, सीता-गीता से लेकर सूची में इन दिग्गजों के भी नाम