Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand News: गढ़वा में वज्रपात की चपेट में आने से 5 बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

    गढ़वा के कल्याणपुर गांव में बुधवार दोपहर बारिश के दौरान वज्रपात से चार बच्चियां और एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी बच्चे गांव के पास एक पीपल के पेड़ के नीचे खेल रहे थे तभी यह घटना हुई। घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। रेणु कुमारी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    By Anjani Upadhaya Edited By: Rajat Mourya Updated: Wed, 21 May 2025 04:55 PM (IST)
    Hero Image
    गढ़वा में वज्रपात की चपेट में आने से 5 बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

    संवाद सहयोगी, गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में बुधवार की दोपहर में बारिश के साथ हुई वज्रपात की घटना में चार मासूम बच्चियां एवं एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घायलों में कल्याणपुर गांव निवासी अंतू विश्वकर्मा की पुत्री सात वर्षीय सुमन कुमारी, सुनील विश्वकर्मा की पुत्री छह वर्षीय रूपा कुमारी, 10 वर्षीय रेणु कुमारी, 12 वर्षीय रूबी कुमारी एवं पलामू जिले के पांडू निवासी दिनेश मेहता का आठ वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार के नाम शामिल हैं। सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें रेणु कुमारी की हालत स्थिर बनी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार, सभी बच्चे गांव से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक पुराने पीपल के पेड़ के नीचे खेल रहे थे। मौसम में अचानक बदलाव हुआ और तेज बारिश के साथ जोरदार गरज-चमक शुरू हो गई। इस दौरान अचानक उस पेड़ के आसपास में ही वज्रपात हुआ, जिसके चपेट में आकर पांचों बच्चे घायल हो गए।

    घटनास्थल के आसपास के लोगों ने पांचों बच्चों को बेहोशी हालत में वहां से उठाया और उनके स्वजनों को सूचना दी। इसके बाद घायलों को सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। चिकित्सक के अनुसार के अनुसार सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार किया गया है। लेकिन उनमें रेणु कुमारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसे विशेष निगरानी में रखा गया है।

    इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने सदर अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों का हालचाल लिया। इस घटना को लेकर घायल बच्चों के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस घटना से आहत हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता एवं घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए।