विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lalu Yadav: लालू यादव से मिलने पहुंचे बिहार से कई नेता, सुबोधकांत सहाय भी राजद सुप्रीमो के दरबार में

By Sujeet Kumar SumanEdited By:
Published: Sat, 12 Dec 2020 01:29 PM (IST)Updated: Sat, 12 Dec 2020 01:33 PM (IST)

Lalu Yadav News लालू से मुलाकात से पहले विधायक राकेश रोशन ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद अपने सुप्रीमो ...और पढ़ें

लालू प्रसाद से मिलने पहुंचे सुबोध कांत सहाय। जागरण
लालू प्रसाद से मिलने पहुंचे सुबोध कांत सहाय। जागरण

रांची, जासं। रिम्‍स के पेइंग वार्ड में भर्ती राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिलने के लिए आज शनिवार को कई नेता पहुंचे हैं। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय भी शामिल हैं। इसके अलावा बिहार से दो नेता पहुंचे हैं। गया जिले के गुरुआ से विधानसभा सदस्य विनय यादव और नालंदा जिले के इस्लामपुर से बिहार विधान सभा के सदस्य राकेश रोशन भी लालू दरबार में हाजिरी लगाने के लिए पहुंचे हैं। लालू से मुलाकात से पहले विधायक राकेश रोशन ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद अपने सुप्रीमो लालू यादव का आशीर्वाद लेने आया हूं। कहा कि लालू जी बीमार हैं। उनके स्वास्थ्य का हालचाल लेंगे। कहा कि बिहार की जनता ने हमें जिताने का काम किया है, मगर जानबूझ कर हमें विपक्ष में बैठाया गया है।

यह भी पढ़ें : Lalu Yadav News: लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, खराब हुई किडनी; कभी भी हो सकती है डायलिसिस

इस्लामपुर के विधायक राकेश रोशन की धर्मपत्नी मंजू रोशन ने कहा कि लालू यादव से मुलाकात के लिए सप्ताह में 2 दिन होना चाहिए। विधायक की पत्नी को लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए नहीं दिया गया। उन्‍होंने कहा कि काफी उम्मीद लेकर अपने पति के साथ यहां आई थी। लालू यादव बड़े नेता हैं। उनसे मिलने के लिए सप्ताह में सिर्फ तीन लोग काफी नहीं हैं। विधायक की पत्‍नी ने कहा कि लालू से मिलने वाले कोई अपराधी नहीं होता बल्कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ही होते हैं। नालंदा के बिहार शरीफ से पूर्व विधायक पप्पू खान भी रिम्स पहुंचे हैं।

लालू प्रसाद का स्‍वास्‍थ्‍य बिगड़ा

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का स्‍वास्‍थ्‍य बिगड़ता जा रहा है। उनकी किडनी की कार्यक्षमता कभी भी बिगड़ सकती है। लालू प्रसाद के डॉक्‍टर उमेश प्रसाद ने आज शनिवार को बताया कि यह चिंताजनक स्थिति है। इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। उन्‍हें डायलिसिस की कभी भी जरूरत पड़ सकती है। मैंने इसे अधिकारियों को लिखि‍त रूप में दिया है।

बता दें कि काफी दिनों बाद लालू प्रसाद से मुलाकात का सिलसिला शुरू है। पिछले शनिवार से लोग पुन: लालू प्रसाद से मिलने के लिए आने लगे हैं। प्रत्‍येक शनिवार को लालू से मिलने की अनुमति होती है। जेल प्रबंधन से अनुमति लेकर अधिकतम 3 लोग उनसे मिल सकते हैं। हालांकि इससे पूर्व भी, जब लालू प्रसाद केली बंगले में थे, तब लोग उनसे मिलने के लिए आ रहे थे और उनसे अवैध रूप से मुलाकात कर रहे थे। बिहार चुनाव के दौरान कई नेता विधानसभा का टिकट पाने के लिए लालू दरबार में हाजिरी लगाने आ रहे थे। यहां तक कि बॉलीवुड अभिनेता अली खान भी टिकट की आस में लालू से मिलने पहुंचे थे।