Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lalu Yadav News: लालू का उड़नखटोला भटका या भटकाया गया, पलामू कोर्ट करेगा फैसला; जानिए पूरी कहानी

    By Sanjay KumarEdited By:
    Updated: Mon, 06 Jun 2022 12:17 PM (IST)

    Lalu Yadav News लालू प्रसाद यादव आज सोमवार को दोपहर बाद पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर आ रहे हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव-2009 के दौरान लालू पर आदर्श चुनाव आचार संहिता का मामला दर्ज हुआ था। इसी मामले में 8 जून को पलामू कोर्ट में पेश होंगे। पूरी कहानी जानिए...

    Hero Image
    Lalu Yadav News: लालू यादव 8 जून को पलामू कोर्ट में होंगे पेश।

    मेदिनीनगर (पलामू), जासं। Lalu Yadav News राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज 6 जून को दोपहर बाद पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर आ रहे हैं। वे पटना से उड़नखटोला (हेलिकाप्टर) पर सवार होकर चियांकी (पलामू) हवाईअड्डा पर लैंड करेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से स्थानीय सर्किट हाउस आएंगे। तीन दिन तक सर्किट हाउस में ही रहेंगे। 8 जून को पलामू कोर्ट में पेश होंगे। इसके बाद उड़नखटोला पर सवार होकर पटना के लिए उड़ जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट में लालू की पेशी

    झारखंड विधानसभा चुनाव-2009 के दौरान गढ़वा जिले में लालू प्रसाद यादव पर आदर्श चुनाव आचार संहिता का मामला दर्ज हुआ था। यह मामला (जीआर नंबर- 2676/2021) एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट पलामू में चल रहा है। इसके मजिस्ट्रेट सतीश कुमार मुंडा की अदालत में 8 जून को लालू प्रसाद यादव पेश होंगे।

    क्या है पूरा मामला

    झारखंड विधानसभा चुनाव-2009 के दौरान गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से गिरिनाथ सिंह राजद प्रत्याशी थे। उनके प्रचार में लालू प्रसाद यादव उड़नखटोला से पहुंचे। गढ़वा के गोविंद उच्च विद्यालय में लालू की सभा होनी थी। उड़खटोला के लैंड करने के लिए गढ़वा प्रखंड के कल्याणपुर में हेलिपैड निर्धारित था। इसके लिए प्रशासन ने अनुमति दी थी। लेकिन हेलिपैड पर न लैंड कर हेलिकाप्टर सभा स्थल पर उतरा। इससे अफरातफरी मच गई। इसी मामले में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और हेलिकाप्टर के पायलट के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी मामले में पलामू कोर्ट में लालू की पेशी होनी है।

    हेलिकाप्टर उतरने के अपने-अपने दावे

    गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में हेलिकाप्टर उतरने के बाद लालू प्रसाद यादव और पायलट की ओर से बचाव में कहा गया था कि हेलिकाप्टर रास्ता भटक गया था। इस कारण हेलिपैड पर न उतर सका। दूसरी तरफ प्रशासन का कहना था कि भीड़ जुटाने के लिए जबरन हेलिकाप्टर को सभास्थल पर उतारा गया। इस मामले में दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद पलामू कोर्ट फैसला सुनाएगा।