चारा घोटालाः लालू व जगन्नाथ सीबीआइ कोर्ट में हुए उपस्थित
चारा घोटाले में लालू यादव व जगन्नाथ मिश्रा सीबीआइ की अदालत में उपस्थित हुए।
जागरण संवाददाता, रांची। चारा घोटाले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव व डा. जगन्नाथ मिश्रा गुरुवार को सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत में उपस्थित हुए। लालू को चारा घोटाले के तीन मामलों में सीबीआई के अलग-अलग दो विशेष कोर्ट में उपस्थित होना था।
अदालत ने पूर्व सांसद आरके राणा को सशरीर उपस्थिति से छूट प्रदान की है। वहीं, डा. जगन्नाथ मिश्रा को उपस्थित नहीं होने संबंधित पूर्व अनुमति याचिका को अस्वीकार कर दिया था। चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित चारा घोटाला कांड संख्या आरसी 20ए/ 96 में झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती उपस्थित होंगे।
लालू, जगन्नाथ अदालत में देवघर कोषागार से 89 लाख 24 हजार 164 रुपये की अवैध निकासी से संबंधित चारा घोटाला कांड संख्या आरसी 64ए/96 मामले में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत में उपस्थित हुए हैं। दोनों इसी कोर्ट में दुमका कोषागार से संबंधित 3.13 करोड़ रुपए की अवैध निकासी से संबंधित चारा घोटाला कांड संख्या आरसी 38ए/96 में भी हाजिरी लगाएंगे। इसके बाद चारा घोटाला कांड संख्या आरसी 47ए/96 डोरंडा कोषागार से 139. 35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी से संबंधित मामले में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश प्रदीप कुमार की अदालत में उपस्थित होंगे
अदालत परिसर में पुलिसकर्मी व राजद कार्यकर्ता :
रांची स्थित सीबीआइ के विशेष कोर्ट में लालू प्रसाद यादव की उपस्थिति को लेकर अदालत परिसर में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं राजद नेता व पूर्व विधायक अन्नपूर्णा देवी, राजद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा, पूर्व विधायक संजय सिंह यादव, संजय यादव, रामचंद्र सिंह के अलावा राजद के कई नेता, कार्यकर्ता अदालत परिसर में पहुंचे हैं।
Ranchi: Lalu Yadav leaves from Special CBI Court after appearing in fodder scam case pic.twitter.com/4CQL2iwwBp— ANI (@ANI_news) June 22, 2017
यह भी पढ़ेंः सीएम रघुवर दास संग दस हजार लोगों ने किया योग
यह भी पढ़ेंः चंद्रपुरा-धनबाद रेल लाइन बंदी के विरोध में मरांडी की पदयात्रा