Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kumar Girls Hostel Ranchi: रांची का कुमार गर्ल्‍स हॉस्‍टल सील, आप भी जानें ये बड़ी वजह...

    Kumar Girls Hostel Ranchi टाउन प्लानर श्रीकांत शरण ने हास्टल संचालक को बताया कि नक्शे के हिसाब से ग्राउंड फ्लोर में पार्किंग होनी चाहिए। इसकी जगह यहां मेस कार्यालय वार्डन रूम व गेस्ट रूम का निर्माण किया गया है जो नक्शे का विचलन है। इसलिए इसे सील किया जाएगा।

    By Alok ShahiEdited By: Updated: Wed, 23 Dec 2020 05:28 PM (IST)
    Hero Image
    Kumar Girls Hostel Ranchi: रांची के लालपुर में पीस रोड स्थित कुमार गर्ल्‍स हॉस्टल को सील कर दिया गया है।

    रांची, जासं। Kumar Girls Hostel Ranchi रांची नगर निगम ने लालपुर में पीस रोड स्थित कुमार गर्ल्‍स हॉस्टल के बी ब्लॉक को सील कर दिया है। नगर आयुक्त मुकेश कुमार के आदेश पर सोमवार को यह कार्रवाई की गई। हास्टल को सील करने के पहुुंचे टाउन प्लानर श्रीकांत शरण ने हास्टल संचालक भारतेंदू कुमार व शशिकला देवी को बताया कि नक्शे के हिसाब से ग्राउंड फ्लोर में पार्किंग होनी चाहिए। इसकी जगह यहां मेस, कार्यालय, वार्डन रूम व गेस्ट रूम का निर्माण किया गया है जो नक्शे का विचलन है। इसलिए इसे सील किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने हॉस्टल के मालिक को निर्देश दिया कि ग्राउंड फ्लोर में रखे किसी सामान को अगर निकालने की जरूरत है तो उसे निकाल लें। क्योंकि सील करने के बाद न तो बाहर से कोई अंदर आ पाएगा न ही अंदर से कोई सामान बाहर जा सकता है। इसके बाद ग्राउंड फ्लोर में खड़ी कार आदि को बाहर निकाला गया। फिर ग्राउंड फ्लोर में बने गेट को सील कर दिया गया। इधर, सीलिंग के दौरान जमकर हंगामा व बहसबाजी हुई।

    कुमार गर्ल्स हॉस्टल का मेन गेट सील करने को पखवारे भर की मोहलत, आज सील कर दिया हॉस्टल का किचन
    रांची नगर निगम ने लालपुर में पीस रोड स्थित कुमार गर्ल्स हॉस्टल के किचन को सील कर दिया। जबकि गर्ल्स हॉस्टल के मेन गेट को सील करने के लिए हॉस्टल के संचालक भारतेंदु कुमार और संचालिका शशि कला देवी को 15 दिन की मोहलत दी गई है। हॉस्टल में लड़कियां हैं और लड़कियों के आवागमन के लिए यही एक मैन डोर है। हॉस्टल संचालक ने नगर निगम के नगर आयुक्त मुकेश कुमार को एक आवेदन देकर मांग की थी कि मेन डोर सील नहीं किया जाए। मेन डोर सील होने से हॉस्टल में मौजूद लड़कियों को आने जाने में दिक्कत होगी। वह जल्द ही व्यवस्था कर लेंगे। इसके बाद डोर को सील कर दे दिया जाए। नगर आयुक्त ने लड़कियों को होने वाली समस्या को ध्यान में रखते हुए हॉस्टल संचालक को 15 दिन की मोहलत दे दी है। इसीलिए बुधवार को हॉस्टल का मेन गेट सील नहीं किया गया है। रांची नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि हॉस्टल के मेन डोर को 15 दिन बाद सील किया जाएगा।
    गौरतलब है कि रांची नगर निगम से स्वीकृत नक्शे के हिसाब से ग्राउंड फ्लोर में पार्किंग होनी चाहिए थी। लेकिन यहां हॉस्टल का मेस, कार्यालय, वार्डन रूम, गेस्ट रूम आदि का निर्माण कर दिया गया है। यह नक्शा का विचलन है। रांची नगर निगम ने संचालक को नोटिस जारी की थी। इसके बाद नगर निगम में केस चला और नगर आयुक्त ने ग्राउंड फ्लोर को सील करने का निर्देश दिया था। इसके बाद नगर निगम की टाउन प्लानिंग शाखा ने सोमवार को हॉस्टल के ग्राउंड फ्लोर को सील कर दिया था और मेन डोर व किचन को उस दिन सील नहीं किया जा सका था। किचन में खाना बन रहा था और लड़कियां मौजूद थीं। लड़कियों ने नगर निगम के अधिकारियों से आग्रह किया था कि किचन सील नहीं किया जाए। अगर किचन सील हो जाएगा तो उन्हें खाने-पीने की दिक्कत हो जाएगी। इसलिए किचन और मेन डोर को छोड़ दिया गया था और इसके लिए एक दिन की मोहलत दी गई थी। इसके बाद बुधवार को रांची नगर निगम के टाउन प्लानिंग शाखा के अधिकारी हॉस्टल पहुंचे और किचन को सील कर दिया। जबकि मेन डोर को अब 15 दिन बाद सील किया जाएगा।

    मैक्लुस्कीगंज में घर में घुसकर किशोर को मारी गोली, मौत

    रांची के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के हेसालोंग बकुलियाटांड़ में बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक किशोर की हत्या कर दी। घटना रविवार देर रात 11 बजे की बताई जा रही है। घटना के संबंध में कृष्णा साहू की पुत्री ने बताया कि वह रात्रि 11 बजे के बाद शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान हथियार लिए कुछ लोग दीवार फांदकर घर के आंगन में घुस गए। वह चिल्लाते हुए घर के अंदर घुसी।

    कृष्णा साहू सहित परिवार के सभी लोग जग गए और दरवाजा बंद करने का प्रयास करने लगे। वहीं, हथियार लिए लोग भी दरवाजा खुलवाने के लिए जोर लगाते हुए कृष्णा को बाहर निकलने के लिए कहा। इसके बाद अपराधियों ने दरवाजा में बीच की जगह से ही फायङ्क्षरग कर दी। गोली कृष्णा की जगह उसके 12 वर्षीय बेटे विशाल को लग गई। गोली चलाकर अज्ञात लोग भाग खड़े हुए। घायल विशाल को रात में ही रिम्स ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पिता को मारने आए थे अपराधी, बेटे को लगी गोली

    कृष्णा साहू पर फायरिंग की घटना के पीछे जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है। सूत्र बता रहे हैं कि कृष्णा के सगे संबंधी ने ही जमीन विवाद को लेकर कृष्णा को मारने के लिए गोली चलाई, लेकिन गोली उसके बेटे को लग गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सांसद संजय सेठ ने मैक्लुस्कीगंज में किशोर की निर्मम हत्या की घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा झारखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन राज्य में हत्याएं, बलात्कार, लूट की घटनाएं हो रही हैं और प्रशासन मौन है। सांसद ने वरीय पुलिस अधीक्षक से इस घटना की जांच करते हुए अविलंब अपराधियों को गिरफ्तार करने को कहा है। 

    हत्याकांड में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। जल्द ही पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार कर लेगी। -मनोज कुमार, डीएसपी खलारी।