Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    KBC 2020: 7 करोड़ का सवाल, जिसका करोड़पति नाजिया नसीम नहीं दे सकीं जवाब; क्‍या आपको पता है सही उत्‍तर

    KBC 2020 नाजिया नसीम ने पूरे खेल में पूर्ण आत्‍मविश्‍वास के साथ सभी सवालों का जवाब दिया और 11 प्रश्‍नों तक एक भी लाइफ लाइन का प्रयोग नहीं किया। नाजिया ने 12वें सवाल में पहली बार लाइफ लाइन का प्रयोग किया।

    By Sujeet Kumar SumanEdited By: Updated: Thu, 12 Nov 2020 08:09 AM (IST)
    कौन बनेगा करोड़पति खेल के दौरान नाजिया नसीम। टीवी फोटो

    रांची, जेएनएन। सोनी टीवी पर चल रहा गेम शो कौन बनेगा करोड़पति को इस सीजन का पहला करोड़पति मिल गया है। रांची की रहने वाली और फिलहाल दिल्‍ली में ग्रुप मैनेजर नाजिया नसीम ने खेल के दौरान 15 सवालों का सही जवाब देकर करोड़पति बनने का गौरव हासिल किया है। हालांकि वे सात करोड़ वाले सवाल का जवाब नहीं दे सकीं और खेल क्विट कर दिया। इस तरह उन्‍होंने एक करोड़ रुपये की इनामी राशि जीती। नाजिया नसीम ने पूरे खेल में पूर्ण आत्‍मविश्‍वास के साथ सभी सवालों का जवाब दिया और 11 प्रश्‍नों तक एक भी लाइफ लाइन का प्रयोग नहीं किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    7 करोड़ रुपये के लिए सवाल।

    खेल के दौरान बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्‍चन ने कहा कि ऐसा कम ही होता है, जब कोई प्रतियोगी इतने सवालों तक लाइफ लाइन का इस्‍तेमाल नहीं करता है। नाजिया ने 12वें सवाल में पहली बार लाइफ लाइन का प्रयोग किया। अमिताभ बच्‍चन ने एक करोड़ रुपये के लिए 15वां सवाल 'महासागर के सबसे गहरे बिंदु, मारियाना ट्रेंच तक पहुंचने वाली पहली महिला और पूर्व अंतरिक्ष यात्री कौन है?' पूछा।

    नाजिया की मां और पति।

    इसके जवाब में चार विकल्‍प ए- सैली राइड, बी- वैलेंटिना टेरेशकोवा, सी- स्‍वेतलाना सवित्‍स्‍काया और डी- कैथरीन डी सुलिवन दिया गया। नाजिया नसीम को इस सवाल के जवाब का पता नहीं था। इसलिए उन्‍होंने अपनी अंतिम लाइफ लाइन फ्लिप द क्‍वश्‍चन का प्रयोग किया। इसके बाद अमिताभ बच्‍चन ने पूछा कि 'इनमें से किस अभिनेत्री ने कभी सर्वश्रेष्‍ठ पार्श्‍व गायिका का राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार जीता है?' पूछा।

    इसके विकल्‍प के रूप में ए- दीपिका चिखलिया, बी- रूपा गांगुली, सी- नीना गुप्‍ता और डी-किरन खेर दिया गया। नाजिया नसीम ने इसका सही जवाब विकल्‍प बी- रूपा गांगुली दिया और करोड़पति बनीं। एक करोड़ रुपये जीतने के बाद अमिताभ बच्‍चन ने सात करोड़ के लिए 16वां सवाल नाजिया नसीम के सामने रखा। यह सवाल था- नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस ने सिंगापुर में कहां सबसे पहली बार आजाद हिंद सरकार की उद्घोषणा की थी।

    एक करोड़ रुपये के लिए सवाल।

    इसके जवाब के लिए चार विकल्‍प ए- कैथे सिनेता हॉल, बी- फोर्ट कैनिंग पार्क, सी- नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर और डी- नेशनल गैलरी सिंगापुर दिया गया। नाजिया को इसका जवाब पता नहीं था और उन्‍होंने खेल को क्विट करना बेहतर समझा। खेल क्विट करने के बाद अमिताभ बच्‍चन द्वारा कहे जाने पर उन्‍होंने विकल्‍प सी पर अंदाजा लगाया। लेकिन यह गलत था। इस प्रश्‍न का सही जवाब विकल्‍प ए- कैथे सिनेमा हॉल है।

    कौन बनेगा करोड़पति में नाजिया नसीम के इस एपिसोड की शूटिंग अक्‍टूबर महीने में ही हो गई थी। इसका प्रसारण बुधवार 11 नवंबर को किया गया। सोनी टीवी पर प्रसारण से दो दिन पहले नाजिया अपने घर रांची पहुंची। यहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका भव्‍य स्‍वागत किया गया।

    यह भी पढ़ें: KBC 2020: केबीसी को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, रांची की नाजिया नसीम ने जीते एक करोड़; जानिए कब प्रसारित होगा शो

    यह भी पढ़ें: KBC 2020: रांची पहुंचीं केबीसी में एक करोड़ जीतने वाली नाजिया, कहा- पैसे मिलने पर सोचेंगे क्‍या करना है