Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कल्पना सोरेन ने मउभंडार में जनसभा को किया संबोधित, बोलीं- 'संघर्षों की ये लड़ाई लंबी, कोल्हान से ऊर्जा लेकर हम निकल पड़े'

    Updated: Fri, 27 Sep 2024 05:45 AM (IST)

    कल्पना सोरेन ने मउभंडार में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कल्पना सोरेन ने कहा कि कोल्हान वीरों की भूमि है पूर्वजों ने इस धरती से अंग्रेजों को भगा दिया था। वीरों के आप वंशज है। खून में त्याग व परिश्रम है। ये कभी झुकते नहीं। कभी समझौता नहीं करते। डट कर हमेशा रास्ता बना लेते है।

    Hero Image
    कल्पना सोरेन ने मउभंडार में एक जनसभा को संबोधित किया

    जागरण संवाददाता, घाटशिला। कल्पना सोरेन ने मउभंडार में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कल्पना सोरेन ने कहा कि कोल्हान वीरों की भूमि है, पूर्वजों ने इस धरती से अंग्रेजों को भगा दिया था। वीरों के आप वंशज है। खून में त्याग व परिश्रम है। ये कभी झुकते नहीं। कभी समझौता नहीं करते। डट कर हमेशा रास्ता बना लेते है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगे कहा कि आपके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी कभी समझौता नहीं किया। विपक्ष के साजिशों का डटकर मुकाबला किया। जब हेमंत सोरेन झुक नहीं सकता तो झारखंड झुकेगा क्या? जब झारखंड झुकेगा नहीं तो झारखंड रुकेगा क्या। संघर्षों की ये लड़ाई लंबी है, कोल्हान से उर्जा लेकर हम आगे निकल पड़े।

    कल्पना सोरेन ने महिलाओं से मांगी क्षमा

    मउभंडार की जनसभा में मंत्री बेबी देवी व कल्पना सोरेन पांच घंटे विलंब से शाम के सात बजे पहुंची। मंच पर भाषण देते ही कल्पना सोरेन ने सबसे पहले देरी के लिए महिलाओं से क्षमा मांगी। कहा इतनी देर होने के बाद भी ये भीड़ उन्हें आगे बढ़ने की उर्जा देती है।

    कल्पना सोरेन ने कहा की एक महिला हमेशा अपने आप को पीछे रखकर अपने बच्चे, पति व परिवार के लिए पूरी तरह से समर्पित रहती है। अलग राज्य बनने के इतनों दिनों में माताओं व बहनों के लिए किसी ने कुछ नहीं सोचा। लेकिन हेमंत सोरेन ने मंइयां योजना के माध्यम से महिलाओं को सम्मान देने का काम किया। ध्यान रखिएगा आपका हेमंत बेटा आपके लिए सारी योजनाओं ला रहा। जब से योजना आई विपक्षी वाले कोर्ट में चले गए।

    झारखंड न तो झुकेगा, झारखंड न तो रुकेगा- कल्पना

    उन्होंने आगे कहा कि झारखंड में विपक्ष को बेटियों के चेहरों में चमक व माताओं के आंखों में दमक देखकर ज्यादा तकलीफ देता। आने वाले समय में विपक्ष वाले सोचते हैं की यहां की जनता को बेवकूफ बनाकर चल जाएंगे। शायद विपक्ष ख्याली पुलाव बना रहा। क्योंकि झारखंड अब तैयार है। सामने चाहे कोई भी केंद्र का मंत्री या दूसरे राज्य का मुख्यमंत्री खड़ा हो जाए। झारखंड न तो झुकेगा, झारखंड न तो रुकेगा।

    मंत्री बेबी महतो ने कहा की हेमंत सोरेन ने पूरे प्रदेश की महिलाओं को जो सम्मान देने का काम किया। वह सम्मान आजतक महिलाओं को किसी ने नहीं दिया। सभा को मंत्री रामदास सोरेन ने भी संबोधित किया। मंत्री बेबी महतो व कल्पना सोरेन ने बहरागोड़ा, चाकुलिया में सभा के बाद रोड शो कर मउभंडार पहुंची।