Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand High Court: जस्टिस तरलोक सिंह चौहान पहुंचे रांची, आज लेंगे चीफ जस्टिस पद की शपथ

    Updated: Tue, 22 Jul 2025 06:49 PM (IST)

    झारखंड हाई कोर्ट के नव नियुक्त चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान मंगलवार को रांची पहुंचे। जस्टिस चौहान का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को होगा। राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार सुबह दस बजे उन्हें चीफ जस्टिस पद की शपथ दिलाएंगे। इसके पूर्व वे हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में जस्टिस थे। आज रांची पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।

    Hero Image
    जस्टिस तरलोक सिंह चौहान आज लेंगे चीफ जस्टिस की शपथ

    राज्य ब्यूरो, रांची । झारखंड हाई कोर्ट के नव नियुक्त चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान मंगलवार को रांची पहुंचे। रांची पहुंचने पर एयरपोर्ट पर झारखंड हाई कोर्ट के जजों, रजिस्ट्री के अधिकारी और वरीय अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया।

    इसके बाद वह होटल रेडिशन ब्लू गए जहां गार्ड आफ आनर दिया गया। जस्टिस चौहान का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को होगा। राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार सुबह दस बजे उन्हें चीफ जस्टिस पद की शपथ दिलाएंगे। इसके पूर्व वह हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में जस्टिस थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्रन के त्रिपुरा हाई कोर्ट में तबादले के बाद जस्टिस चौहान को चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। जस्टिस तरलोक सिंह चौहान का जन्म नौ जनवरी 1964 को शिमला (हिमाचल प्रदेश) जिले की रोहड़ू तहसील में हुआ है।

    उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बिशप काटन स्कूल, शिमला से पूरी की। इसके बाद गवर्नमेंट डिग्री कालेज संजौली से बीए (आनर्स) की डिग्री प्राप्त की और पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से कानून में स्नातक (एलएलबी) की पढ़ाई पूरी की।

    वर्ष 1989 में हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल में एक वकील के रूप में अपने न्यायिक करियर की शुरुआत की। उन्हें वर्ष 2007 में वरीय अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया।

    जस्टिस तरलोक सिंह चौहान को 23 फरवरी 2014 को हिमाचल हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। 30 नवंबर 2014 को उन्होंने स्थाई न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

    अपने कार्यकाल के दौरान जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने कई बार हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पद भी संभाला है।