Jharkhand HC: जस्टिस तरलोक सिंह चौहान बने झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
हिमाचल प्रदेश के जस्टिस तरलोक सिंह चौहान को झारखंड हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है। जस्टिस चौहान हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के वरीयतम जज हैं। सोमवार को राष्ट्रपति ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव का तबादला त्रिपुरा हाई कोर्ट कर दिया गया है।

राज्य ब्यूरो, रांची। हिमाचल प्रदेश के जस्टिस तरलोक सिंह चौहान को झारखंड हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है।
जस्टिस चौहान हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के वरीयतम जज हैं। सोमवार को राष्ट्रपति ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव का तबादला त्रिपुरा हाई कोर्ट कर दिया गया है। जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने शिमला से स्कूली शिक्षा प्राप्त की है और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से कानून की पढ़ाई की है।
उन्होंने 1989 में हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल में एडवोकेट के तौर निबंधन कराया था। वर्ष 2014 में उन्हें हाई कोर्ट के अतिरिक्त जज के तौर पर पदोन्नत किया गया था।
उसी साल उन्हें स्थाई न्यायाधीश नियुक्त किया गया। जस्टिस एमएस रामचंद्र राव ने 25 सितंबर 2024 को झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के पद की शपथ ली थी।
अभय नंदन अंबष्ठ को पोषण मिशन के महानिदेशक का प्रभार
राज्य सरकार ने धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन और हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह को संबंधित जिले के बंदोबस्त पदाधिकारी का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सोमवार को कार्मिक विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।