Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Government: तमिलनाडू में भी बनेगा झारखंड भवन, मुख्यमंत्री ने कहा- लोगों की सुविधाओं का रखा रहा ख्याल

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 05:51 PM (IST)

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक के बाद प्रोजेक्ट भवन मंत्रालय में पत्रकारों से बातचीत में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। कहा कि तमिलनाडु में भी झारखंड भवन का निर्माण होगा और देश के उन सभी स्थानों पर भवन बनाए जाएंगे जहां राज्य के लोग बड़ी संख्या में जाते हैं। कहा- झारखंड के लोग जहां भी जाते हैं वहां उनकी सुविधा के लिए भवन बनेंगे।

    Hero Image
    झारखंड कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं कीं।

    राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक के बाद प्रोजेक्ट भवन मंत्रालय में पत्रकारों से बातचीत में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

    उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में भी झारखंड भवन का निर्माण होगा और देश के उन सभी स्थानों पर भवन बनाए जाएंगे, जहां राज्य के लोग बड़ी संख्या में जाते हैं।

    इस कड़ी में उन्होंने मुंबई का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। सोरेन ने बताया कि झारखंड के लोग जहां भी जाते हैं, वहां उनकी सुविधा के लिए भवन बनेंगे।

    तमिलनाडु में भी यह प्रक्रिया शुरू हो रही है।बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के तालमेल को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समय आने पर इस पर बात करेंगे।

    इसी तरह, पत्रकारों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को झारखंड में लागू होने की स्थिति में उनके रुख के बारे में पूछा, जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि अभी इस पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में स्थिति के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों पर बोलते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि विभागों को सुचारू रूप से चलाने के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति जल्द की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार प्रशासनिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंगलवार को झारखंड कैबिनेट की बैठक में 67 प्रस्तावों की स्वीकृति दी गई।

    जेएसएससी अब दो चरणों में लेगा परीक्षा

     अब झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग JSSC दो चरणों में परीक्षा का आयोजन करेगा। इसके लिए संशोधित नियमावली को कैबिनेट से स्वीकृति मिल गई है।

    नई व्यवस्था में 50 हजार से कम अभ्यर्थी होने की स्थित में एक ही परीक्षा होगी। अन्य तमाम मामलों में परीक्षा दो चरणों में निष्पादित होगी। प्रारंभिक परीक्षा एवं मुख्य परीक्षा का आयोजन होगा।