विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JSSC News: विश्वविद्यालय पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए अंतिम मेधा सूची जारी, शीघ्र होगा साक्षात्कार

Published: Fri, 21 Jun 2024 03:06 PM (IST)

JSSC ने विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार वित्त पदाधिकारी तथा परीक्षा नियंत्रक के पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्ति ...और पढ़ें

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने जारी की विश्वविद्यालय पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए अंतिम मेधा सूची।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने जारी की विश्वविद्यालय पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए अंतिम मेधा सूची।

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Staff Selection Commission झारखंड लोक सेवा आयोग ने विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार, वित्त पदाधिकारी तथा परीक्षा नियंत्रक के पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्ति की समीक्षा के बाद मेधा सूची जारी कर दी है।

इसमें रजिस्ट्रार पद के लिए 24, वित्त पदाधिकारी तथा परीक्षा नियंत्रक के लिए छह-छह अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया है। आयोग द्वारा साक्षात्कार की तिथियों का प्रकाशन शीघ्र किया जाएगा।

29 मार्च को जारी हुई थी अंतरिम मेधा सूची

इससे पहले, आयोग ने रजिस्ट्रार, वित्त पदाधिकारी तथा परीक्षा नियंत्रक के पदों के विरूद्ध प्राप्त आवेदनों के आधार पर अभ्यर्थियों की अर्हता एवं अनुभव की जांच तथा अकादमिक अंकों एवं अनुभव के आधार पर अंक आवंटित करते हुए अंतरिम मेधा सूची 29 मार्च को प्रकाशित की थी।

इसपर संबंधित अभ्यर्थियों से एक जून तक आपत्तियों (प्रमाणपत्र सहित) की मांग की गई थी। निर्धारित अंतिम तिथि तक आयोग को कुल 10 आपत्तियां मिलीं जिनका निराकरण कर दिया गया है। संबंधित अभ्यर्थी अपना प्राप्तांक आयोग की वेबसाइट पर निबंधन संख्या तथा जन्म तिथि दर्ज कर देख सकते हैं।

बता दें कि आयोग ने रजिस्ट्रार के 24, वित्त पदाधिकारी के लिए सात तथा परीक्षा नियंत्रक के तीन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।

इस तरह, वित्त पदाधिकारी के पद पर सभी छह पदाधिकारियों की नियुक्ति हो भी जाती है तो एक पद रिक्त रह जाएगा।

ये भी पढ़ें- JTET New Rules 2024: टेट की अर्हता व आयुसीमा में बड़ा बदलाव, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्र भी बन सकेंगे शिक्षक

ये भी पढ़ें- Jharkhand Assembly Election: अलग होकर फैसला लेना लालू यादव के लिए होगा घातक, कांग्रेस के हाथ में कमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।