Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JSSC Result: जेएसएससी ने जारी किया सामाजिक विज्ञान परीक्षा का रिजल्ट, 3033 अभ्यर्थी सफल

    Updated: Sun, 10 Aug 2025 07:55 PM (IST)

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सामाजिक विज्ञान विषय के सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 5002 पदों में से केवल 3033 अभ्यर्थी सफल हुए जिससे 1969 पद रिक्त रह गए। गैर-पारा शिक्षक श्रेणी में 1864 और पारा शिक्षक श्रेणी में 1169 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। आयोग जल्द ही इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्यों का परिणाम जारी करेगा।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने रविवार को झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा छह से आठ) नियुक्ति के लिए सामाजिक विज्ञान विषय का परिणाम जारी कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आयोग ने जिलावार तथा कोटिवार परिणाम जारी किया है। इससे पहले आयोग ने इन्हीं कक्षाओं के लिए गणित एवं विज्ञान तथा भाषा विषय का परिणाम जारी किया था।

    आयोग द्वारा जारी परिणाम के अनुसार, सामाजिक विज्ञान के कुल 5,002 पदों के विरुद्ध कुल 3,033 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इस विषय में भी 1,969 पद रिक्त रह गए।

    कुल सफल 3,033 अभ्यर्थियों में गैर पारा शिक्षक श्रेणी में 1,864 तथा पारा शिक्षक श्रेणी में 1,169 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इस तरह, गैर पारा शिक्षक श्रेणी में 671 तथा पारा शिक्षक श्रेणी में 1,298 पद रिक्त रह गए।

    अब आयोग द्वारा शीघ्र ही इंटर प्रशिक्षित (कक्षा एक से पांच) सहायक आचार्य नियुक्ति का परिणाम जारी किया जाएगा। आयोग ने अल्पूसचीबद्ध किए गए अभ्यर्थियो के प्रमाणपत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

    कुल 15,001 पदों में 9248 पद रह गए रिक्त

    सहायक आचार्य नियुक्ति में स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य अर्थात कक्षा छह से आठ के लिए तीनों विषयों में कुल 15,001 पद थे। इन पदों के विरुद्ध 5,753 अभ्यर्थी ही परीक्षा में सफल हो सके। इस तरह, 9,248 पद रिक्त रह गए।

    सबसे अधिक पारा शिक्षक श्रेणी तथा आरक्षित वर्ग में पद रिक्त रहे हैं। बताते चलें कि इस नियुक्ति में 50 प्रतिशत पद समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत पारा शिक्षकों के लिए आरक्षित थे।

    किस विषय में कितने पद, कितने रह गए रिक्त

    विषय कुल पद सफल रिक्त रह गए पद
    सामाजिक विज्ञान 5,002 3,033 1,969
    भाषा 4,991 1,059 3,932
    गणित एवं विज्ञान 5,008 1,661 3,347

    किस जिले और किस श्रेणी में कितने अभ्यर्थी चयनित (सामाजिक विज्ञान)

    जिला गैर पारा शिक्षक पारा शिक्षक कुल चयनित अभ्यर्थी रिक्त रह गए पद
    बोकारो 56 43 99 -
    चतरा 95 63 158 -
    देवघर 98 66 164 -
    धनबाद 68 63 131 -
    दुमका 120 52 172 -
    पूर्वी सिंहभूम 60 50 110 -
    गढ़वा 68 53 121 -
    गिरिडीह 175 112 287 -
    गोड्डा 72 50 122 -
    गुमला 78 52 130 -
    हजारीबाग 72 60 132 -
    जामताड़ा 59 28 87 -
    खूंटी 43 19 62 -
    कोडरमा 37 30 67 -
    लातेहार 65 33 98 -
    लोहरदगा 29 21 50 -
    पाकुड़ 53 27 80 -
    पलामू 187 110 290 -
    रामगढ़ 30 18 48 -
    रांची 99 77 176 -
    साहिबगंज 63 29 92 -
    सरायकेला खरसावां 84 43 127 -
    सिमडेगा 41 20 61 -
    पश्चिमी सिंहभूम 90 50 140 -