Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JPSC PT Result 2021: जेपीएससी पीटी में 4293 पास, यहां देखें रिजल्‍ट @jpsc.gov.in

    By Alok ShahiEdited By:
    Updated: Mon, 01 Nov 2021 11:09 PM (IST)

    JPSC PT Result 2021 झारखंड लोक सेवा आयोग की सातवीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में कुल 4293 अभ्‍यर्थी पास घोषित किए गए हैं। जेपीएससी ने प्रारंभिक परीक्षा के महज 42 दिनों बाद रिजल्‍ट जारी कर दिया। jpsc.gov.in

    Hero Image
    JPSC PT Result 2021: जेपीएससी पीटी में 4293 अभ्‍यर्थी पास हुए हैं। @jpsc.gov.in

    रांची, राज्य ब्यूरो। JPSC PT Result 2021 @jpsc.gov.in झारखंड लोक सेवा आयोग ने सोमवार को सातवीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इस परीक्षा में कुल 4,293 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं, जो मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। यह प्रारंभिक परीक्षा विभिन्न सेवाओं में कुल 252 पदों पर नियुक्ति के लिए चार वर्षों वर्ष 2017, 2018, 2019 तथा 2020 के लिए के लिए एक साथ हुई थी। मुख्य परीक्षा दिसंबर माह में होने की संभावना है। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 42 दिन के बाद जारी हुआ। रिजल्ट जारी होने के बाज झारखंड लोक सेवा आयोग की बेवसाइट हैंग हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किस श्रेणी में कितने अभ्यर्थी हुए सफल

    • अनारक्षित : 1,897
    • एसटी : 1,057
    • एससी : 389
    • पिछड़ा वर्ग : 244
    • अत्यंत पिछड़ा वर्ग : 401
    • आर्थिक रूप से कमजोर : 305

    अब मनरेगा में भी लोकपाल

    मनरेगा के कार्यों में पारदर्शिता लाने और निगरानी तंत्र को मजबूत करने के लिए हर जिले में मनरेगा लोकपाल की नियुक्ति की जा रही है। राज्य के 20 जिलों में लोकपाल की नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। स्थापना दिवस के मौके पर इन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद ये जिलों का रुख करेंगे। शेष चार जिलों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। मनरेगा लोकपाल का काम पूरी तरह से मनरेगा के कार्यों में पारदर्शिता लाना होगा।

    झारखंड स्‍थापना दिवस पर मिलेगा नियुक्ति पत्र

    लोकपाल न सिर्फ योजनाओं की मॉनीटरिंग करेंगे, बल्कि इससे जुड़ी शिकायतों का तत्काल समाधान करेंगे। राज्य में मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों में अक्सर गड़बड़ी की शिकायतें आती रहती हैं। मनरेगा योजनाओं का सोशल ऑडिट करने वाली टीम ने अपनी पिछली रिपोर्ट में लगभग पचास करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का मामला उठाया था। बता दें कि जिलों में मनरेगा लोकपाल का पद वर्ष 2019 से ही रिक्त है। इनकी बाहली से जुड़ी प्रक्रिया हाल ही में पूरी की गई है।

    जिलों से मांगा गया चरित्र प्रमाण पत्र

    मनरेगा लोकपाल के चयन के क्रम में 13 जिलों से आपत्तियां भी आई थीं। जांच के क्रम में इनमें दो जिलों से जुड़ी आपत्तियों को सही पाया गया।उन पर न्यायालय में मामला चल रहा है। फिलहाल सूची से उनका नाम हटा कर दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी का चयन किया गया है। इसके साथ ही अन्य जिलों में ऐसे मामले सामने न आएं इसके लिए शेष सभी जिलों से प्रतिभागियों का चरित्र प्रमाण पत्र मांगा गया है।