JPSC Result: लेखा पदाधिकारी नियुक्ति परीक्षा का परिणाम जारी, आदिवासी रोशनी टोप्पो बनीं टापर; See Details
JPSC Result झारखंड लोक सेवा आयोग ने नगर विकास विभाग में लेखा पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए आयोजित परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इसमें अनुसूचित जनजाति की अभ्यर्थी रोशनी टोप्पो टापर बनी हैं। दूसरे स्थान पर महिला अभ्यर्थी शालिनी रहीं।

रांची, राज्य ब्यूरो। JPSC Result झारखंड लोक सेवा आयोग ने नगर विकास विभाग में लेखा पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए आयोजित परीक्षा का अंतिम परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया। इसमें अनुसूचित जनजाति की अभ्यर्थी रोशनी टोप्पो सर्वाधिक अंक लाकर टापर बनी हैं। दूसरे स्थान पर महिला अभ्यर्थी शालिनी रहीं।
16 अभ्यर्थी सफल घोषित
जारी परिणाम में निर्धारित पदों के विरुद्ध कुल 16 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं, जिनकी नियुक्ति नगर विकास विभाग में होगी। इन पदों पर नियुक्ति के लिए गुरुवार को ही साक्षात्कार आयोजित किया गया था। साक्षात्कार के बाद आयोग ने देर रात परिणाम जारी कर दिया। लिखित परीक्षा में सफल 43 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में बुलाया गया था। यह नियुक्ति परीक्षा पूरी होने में तीन वर्ष लग गए। आयोग ने कुल 16 पदों के लिए अक्टूबर 2019 में ही आवेदन आमंत्रित किए थे।
किस श्रेणी के कितने अभ्यर्थी हुए सफल
- अनारक्षित : 07
- एससी : 02
- एसटी : 04
- बीसी-वन : 01
- बीसी-टू : 01
- ईडब्ल्यूएस : 01
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।