Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JPSC Result 2023: झारखंड असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा के कट ऑफ अंक जारी, ऐसे चेक करें नंबर

    Jharkhand News झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सहायक अभियंता नियुक्ति परीक्षा में सम्मिलित हुए अभ्यर्थियों के प्राप्तांक जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में सहायक अभियंता- सिविल के लिए 42 पद सहायक अभियंता- मैकेनिकल के लिए नौ तथा सहायक अभियंता- विद्युत के लिए छह अभ्यर्थी सफल घोषित हुए थे। साइट पर जारी ये नंबर 60 दिनों तक मौजूद रहेंगे।

    By Jagran NewsEdited By: Prince SharmaUpdated: Wed, 09 Aug 2023 04:41 AM (IST)
    Hero Image
    Jharkhand News: सहायक अभियंता नियुक्ति परीक्षा के कट ऑफ अंक जारी

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता नियुक्ति परीक्षा में सम्मिलित हुए अभ्यर्थियों के प्राप्तांक जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जारी लिंक में अपना प्राप्तांक रोल नंबर, जन्म तिथि तथा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर अंक देख सकेंगे। प्राप्तांक 60 दिनों तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन पदों पर निकली थी भर्ती

    जेपीएससी ने इसी के साथ परीक्षा के कट ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। बता दें कि आयोग ने इसी 16 जून को नगर विकास विभाग के लिए आयोजित सहायक अभियंता नियुक्ति परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी किया था। इसमें सहायक अभियंता- सिविल के लिए 42, सहायक अभियंता- मैकेनिकल के लिए नौ तथा सहायक अभियंता- विद्युत के लिए छह अभ्यर्थी सफल घोषित हुए थे।

    किस श्रेणी का कितना कट ऑफ मार्क्स

              शाखा                          अनारक्षित एससी  एसटी  बीसी वन -बीसी टू

    • सिविल मुख्य परीक्षा               655      498     410      623          620
    • सिविल अंतिम परिणाम           782      641      560     773          777
    • मैकेनिकल मुख्य परीक्षा          651      571      579     636           -
    • मैकेनिकल अंतिम परिणाम      795      728      745      786          -
    • इलेक्ट्रिकल मुख्य परीक्षा         603       467     438      557          -
    • इलेक्ट्रिकल अंतिम परिणाम     758       631     693     733           -