Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JPSC AO Mains Exam 2022: जेपीएससी की लेखा पदाधिकारी नियुक्ति मुख्य परीक्षा 28-29 मई को, देखें Details @jpsc.gov.in

    By Alok ShahiEdited By:
    Updated: Sat, 21 May 2022 09:11 AM (IST)

    JPSC AO Mains Exam 2022 झारखंड लोक सेवा आयोग की लेखा पदाधिकारी नियुक्ति मुख्य परीक्षा 28-29 मई को रांची में होगी। आयोग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी विस्‍तृत सूचना जारी कर दी है। दो दिन चलने वाली यह परीक्षा रोज दो पालियों में होगी।

    Hero Image
    JPSC AO Mains Exam 2022: झारखंड लोक सेवा आयोग की लेखा पदाधिकारी नियुक्ति मुख्य परीक्षा 28-29 मईको रांची में होगी।

    रांची, राज्य ब्यूरो। JPSC AO Mains Exam 2022: झारखंड लोक सेवा आयोग की लेखा पदाधिकारी नियुक्ति मुख्य परीक्षा 28-29 मई को रांची में होगी। आयोग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट @jpsc.gov.in पर इसकी विस्‍तृत सूचना जारी कर दी है। दो दिन चलने वाली यह परीक्षा रोज दो पालियों में होगी। इस परीक्षा के लिए आयाेग ने उम्‍मीदवारों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। मुख्‍य परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में काई परेशानी हो तो आवेदक आयोग के हेल्‍पलाइन नंबर 9431301419 पर कॉल कर जरूरी मदद प्राप्‍त कर सकते हैं। नगर विकास विभाग में लेखा पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए लेखा पदाधिकारी सीधी भर्ती मुख्य परीक्षा 28-29 मई को रांची के विभिन्न केंद्रों पर होगी। झारखंड लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा से संबंधित विस्तृत सूचना जारी कर दी है। यह परीक्षा दोनों दिन दो-दो पालियों में आयोजित होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें