विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JSSC सीजीएल परीक्षा धांधली: पूरक चार्जशीट पर सुनवाई, JPSC घोटाले में दो की जमानत खारिज

Published: Mon, 23 Nov 2026 07:53 PM (IST)

रांची कोर्ट में जेपीएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली मामले की पूरक चार्जशीट पर आंशिक सुनवाई हुई, अगली तारीख 7 दिसंबर तय की गई। इसी बीच, जेपीएससी परीक्षा घोटाले में दो आरोपितों पंकज प्रसून्न और ऋतिक रौशन की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी गईं।

जेपीएससी परीक्षा घोटाले में दो आरोपितों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी गईं।

जेपीएससी परीक्षा घोटाले में दो आरोपितों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी गईं।

HighLights

  1. जेपीएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली मामले में आंशिक सुनवाई हुई।

  2. पूरक चार्जशीट पर अगली सुनवाई 7 दिसंबर को होगी।

  3. दो आरोपितों पंकज प्रसून्न और ऋतिक रौशन की जमानत खारिज।

राज्य ब्यूरो, रांची। रांची के अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में जेपीएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली मामले में दाखिल पूरक चार्जशीट के संज्ञान के बिंदु पर सोमवार को आंशिक सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान आरोपित अभय कुमार तिवारी उसकी पत्नी सुषमा कुमारी, भाई अक्षय कुमार तिवारी, सोमांश प्रकाश, राहुल कुमार, उमेश कुमार राय, विजय कुमार तिवारी, दीपक कुमार, आनंद कुमार सिंह और समीर कुमार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया गया।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए सात दिसंबर की तिथि निर्धारित की है। बता दें कि सीआइडी ने जांच पूरी करते हुए 14 नवंबर को पूरक चार्जशीट दाखिल की है।

जेपीएससी परीक्षा घोटाला में दो आरोपितों को नहीं मिली जमानत

अपर न्यायायुक्त प्रथम योगेश कुमार की अदालत ने जेपीएससी परीक्षा घोटाले और पेपर लीक मामले में दो आरोपितों की नियमित जमानत याचिकाएं सोमवार को खारिज कर दी। अदालत ने सुनवाई के बाद आरोपित पंकज प्रसून्न और ऋतिक रौशन की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी। दोनों आरोपित जमशेदपुर के शिवांगन कोचिंग संचालक संजीत कुमार के रिश्तेदार है।

इन दोनों ने संजीत की मदद से क्रमशः वन क्षेत्र अधिकारी और सहायक वन संरक्षक की परीक्षा में धांधली कर सफलता हासिल की थी। सीआइडी ने दोनों को 16 सितंबर को गिरफ्तार किया था। तब से दोनों न्यायिक हिरासत में है।

दोनों ने जमानत की गुहार लगाते हुए सात नवंबर को याचिका दाखिल की थी। बता दें कि मामले में सीआइडी की जांच अभी जारी है। सितंबर महीने में गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ अब तक चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- सेंटर पर खाली बैठा रहा अभ्यर्थी, बाहर रंग दी गई JPSC की OMR शीट; पत्नी को एएसओ बनाने के लिए दिए थे 11 लाख

यह भी पढ़ें- संताल की आदिवासी बेटियां को भी पैतृक संपत्ति में मिलेगा हक, झारखंड हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

यह भी पढ़ें- JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की CBI जांच पर सुप्रीम कोर्ट में छह नई हस्तक्षेप याचिकाएं, अब तक 20 PIL दायर

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।