इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुईं बसंत सोरेन के निधन की झूठी खबरें, झामुमो ने किया खंडन; सिंगापुर में चल रहा इलाज
इंटरनेट मीडिया पर दुमका विधायक बसंत सोरेन के निधन की झूठी खबरें तेजी से फैलीं, जिसका झामुमो ने खंडन किया। ...और पढ़ें

झामुमो ने किया सवाल- क्या संवेदनाएं और जिम्मेदारी खत्म हाे रही है। (फोटो: फाइल)
HighLights
बसंत सोरेन के निधन की झूठी खबरें प्रसारित हुईं।
झामुमो ने आधिकारिक तौर पर खबरों का खंडन किया।
बसंत सोरेन सिंगापुर में अस्वस्थ होकर इलाज करा रहे हैं।
राज्य ब्यूरो, रांची। रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई तथा दुमका के विधायक बसंत सोरेन के निधन की झूठी खबरें तेजी से प्रसारित हुईं। झामुमो ने बाद में अपने आधिकारिक इंटरनेट मीडिया एकाउंट पर इन झूठी खबरों का पूरजोर खंडन किया।
साथ ही सवाल किया कि क्या संवदेनाएं और जिम्मेदारी खत्म हो रही है। मुख्यमंत्री के अनुज के अस्वस्थ होने की खबर को बिना तथ्यों की जांच किए जिस तरह का माहौल बनाया गया, वह बेहद चिंताजनक है।
दरअसल, बसंत सोरेन बीमार हैं और उनका इलाज सिंगापुर के एक अस्पताल में चल रहा है। इस कारण वह अपनी मां के संस्कार कार्यक्रम में सम्मिलित न हो सके।
इधर, रविवार को दिन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने एक्स एकाउंट पर बसंत सोरेन के अस्वस्थ होने की सूचना मिलने की जानकारी देते हुए उनके स्वस्थ होने की कामना की। बता दें कि बीमारी की वजह से बसंत सोरेन अपनी माता रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म व संस्कार भोज में नहीं शामिल हो सके थे।
