Jharkhand: झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी की अचानक बिगड़ी तबीयत, ओडिशा के अस्पताल में भर्ती; हालत चिंताजनक
Stephen Marandi झारखंड के महेशपुर से विधायक स्टीफन मरांडी वेल्लोर से रांची लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें ओडिशा के संबलपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड के महेशपुर से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक स्टीफन मरांडी की तबियत बिगड़ गई। उन्हें आननफानन में संबलपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विधायक स्टीफन मरांडी वेल्लोर से रांची आ रहे थे। इसी दौरान ओडिशा के बोलांगिर में उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें संबलपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही थी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, स्टीफन मरांडी अभी डाक्टरों की निगरानी में हैं। बताया जा रहा है कि वे इलाज के लिए सीएमसी वेल्लोर गए थे। वहां से वे ट्रेन से लौट रहे थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विधायक को सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें आननफानन में ओडिशा के बालांगीर स्टेशन पर उतारा गया। उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि स्टीफन मरांडी के साथ उनकी बेटी मौजूद हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।