Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंपई सोरेन की सीट से कौन लड़ेगा चुनाव? सामने आई JMM की पहली संभावित सूची, हेमंत-कल्पना को लेकर भी आया नया अपडेट

    Updated: Thu, 17 Oct 2024 08:59 AM (IST)

    झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की पहली संभावित सूची में 21 उम्मीदवारों के नाम हैं। सूची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का नाम भी शामिल है। हेमंत सोरेन बरहेट सीट से चुनाव लड़ सकते हैं जबकि उनकी पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय सीट से चुनाव मैदान में उतर सकती हैं। हेमंत के भाई बसंत सोरेन दुमका सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

    Hero Image
    झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की पहली संभावित जारी

    जागरण टीम, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की पहली संभावित सूची सामने आई है। इसमें 21 उम्मीदवारों का जिक्र है। लिस्ट में सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का भी नाम है।

    संभावित सूची के मुताबिक, हेमंत सोरेन इस बार भी बरहेट सीट से किस्मत आजमा सकते हैं। बता दें कि पिछले चुनाव यानी कि 2019 के विधानसभा चुनाव में हेमंत ने दो सीटों (बरहेट और दुमका) पर चुनाव लड़ा था। दोनों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि, बाद में दुमका सीट को छोड़ दिया था।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बार वह केवल बरहेट सीट से मैदान में उतर सकते हैं। वहीं, दुमका सीट से झामुमो के टिकट पर हेमंत के भाई बसंत सोरेन मैदान में उतर सकते हैं। इसके अलावा, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को झामुमो गांडेय सीट से टिकट दे सकती है। हालांकि, अब तक इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।  

    झामुमो के उम्मीदवारों की पहली संभावित सूची

    • बरहेट - हेमंत सोरेन
    • गांडेय - कल्पना सोरेन
    • गिरिडीह - सुदिव्य सोनू
    • सराईकेला - गणेश महली
    • मझगांव - निरल पूर्ती
    • चाईबासा - दीपक बिरुआ
    • दुमका - बसंत सोरेन
    • गुमला - भूषण तिर्की
    • सिसई - झिगा सुसारण होरो
    • मधुपुर - हफीजुल अंसारी
    • सिमरिया - मनोज चंद्रा
    • चंदनकियारी - उमा कांत रजक
    • नाला - रबिन्द्र नाथ महतो
    • तमाड़ - विकास मुंडा
    • टुंडी - मथुरा महतो
    • डुमरी - बेबी देवी
    • गढ़वा - मिथिलेश ठाकुर
    • भवनाथपुर - अनंत प्रताप देव
    • लातेहार - बैद्यनाथ राम

    कांग्रेस ने तीन वरीय समन्वयक नियुक्त किए

    वहीं, चुनावी घोषणा के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर तीन वरीय समन्वयक नियुक्त किए हैं। महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने बीके हरिप्रसाद, गौरव गोगोई और मोहन मारकम को झारखंड में सीनियर कोआर्डिनेटर बनाते हुए पत्र जारी किया है। 

    झारखंड पार्टी ने पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

    झारखंड पार्टी (झापा) के केंद्रीय कार्यकारिणी ने पांच विधानसभा सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा बुधवार को की।

    पार्टी ने मनोहरपुर विधानसभा सीट पर महेंद्र जामुदा, कोलेबिरा में संदेश एक्का, सिमडेगा में आयरिन एक्का, चाईबासा में कोलंबस हांसदा व कांके में अनिल कुमार पासवान को प्रत्याशी घोषित किया है।

    बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में झापा के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का ने कहा कि झापा राजनीति नहीं, कार्यनीति में विश्वास रखती है। आने वाला समय झापा का है। वर्तमान सरकार एवं विपक्ष ने सिर्फ राज्य की जनता को ठगने का काम किया है। राज्य में पलायन जारी है।

    उन्होंने कहा कि सरकार मंइयां सम्मान योजना बनाकर सिर्फ महिलाओं का अपमान कर रही है। जहां रोजगार की जरूरत है, वहां चुनावी प्रलोभन दिया जा रहा है। युवा बेरोजगार हैं।

    झापा के प्रधान महासचिव अशोक भगत ने कहा कि झारखंड पार्टी जल, जंगल, जमीन की पार्टी है। आने वाले समय में झारखंड पार्टी की राज्य में सरकार होगी। वर्तमान सरकार ने राज्य के आदिवासी-मूलवासी के साथ सिर्फ छलावा किया है।

    मौके पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रिजवान व उपाध्यक्ष अपर्णा हंस के अलावा केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता आनंद पाल तिर्की उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें- 

    Champai Soren : '2.87 लाख नियुक्तियां कराएंगे', चुनावी दौर में चंपई सोरेन का दावा; बताया अपना असली मकसद

    Jharkhand Election: राहुल-तेजस्वी आ रहे रांची, JMM के साथ सीट बंटवारे पर होगी डील; लागू होगा पुराना फॉर्मूला?