Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shibu Soren: शिबू सोरेन को झारखंड सदैव आदर और गर्व के साथ स्मरण करेगा, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

    Updated: Tue, 05 Aug 2025 01:40 PM (IST)

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि शिबू सोरेन के नेतृत्व में जनजातीय समाज की चेतना और सशक्तीकरण को नई दिशा मिली। झारखंड उन्हें सदैव आदर और गर्व के साथ स्मरण करेगा। उनका योगदान राजनीतिक सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने झारखंड विधानसभा परिसर में शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी।

    Hero Image
    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी।

    राज्य ब्यूरो, रांची। Governor Santosh Kumar Gangwar ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

    उन्होंने आज झारखंड विधानसभा परिसर में दिशोम गुरु के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

    राज्यपाल ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जीवन जनजातीय अस्मिता, अधिकार और सामाजिक उत्थान को समर्पित रहा है। वे जनसेवा और संघर्ष के प्रतीक थे।

    उनके नेतृत्व में जनजातीय समाज की चेतना और सशक्तीकरण को नई दिशा मिली। राज्यपाल ने कहा कि झारखंड उन्हें सदैव आदर और गर्व के साथ स्मरण करेगा। उनका योगदान राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में अविस्मरणीय रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें