Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Jharkhand Weather: रांची में झमाझम बारिश, दिवाली में कैसा रहेगा झारखंड का मौसम; IMD Update

    By Sanjay KumarEdited By:
    Updated: Tue, 18 Oct 2022 09:43 AM (IST)

    Jharkhand Weather Forecast Today झारखंड में मानसून वापसी का असर दिखने लगा है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात का असर रांची में दिख रहा है। सुबह हुई हल्की बारिश के बाद अभी तेज बारिश हो रही है। दीवाली में झारखंड का मौसम कैसा रहेगा जानें...

    Hero Image
    Jharkhand Weather Forecast Today: रांची में झमाझम बारिश।(फाइल फोटो)

    रांची, डिजिटल डेस्क। Jharkhand Weather Forecast Today झारखंड में मानसून वापसी का असर दिखने लगा है। राजधानी रांची समेत आसपास के इलाके में मंगलवार की सुबह हल्के मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। वहीं कई इलाके में हल्की बूंदा-बांदी देखने को मिली। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात का असर झारखंड में दिख रहा है। दिन में भारी बारिश का अनुमान है। अभी कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने कहा था कि मानसून वापसी का 15 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान रहा, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात ने हालात बदल दिया है। कुछ दिनों तक झारखंड के सभी हिस्सों में वर्षा के संकेत हैं।

    बारिश का पूर्वानुमान, तापमान में होगी गिरावट

    पूर्वानुमान की मानें तो राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है। इसके बाद अगले 3-4 दिनों तक बदलाव के संकेत नहीं हैं। वहीं झारखंड में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। राज्य के दक्षिणी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है।

    मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी मंगलवार से लेकर 21 अक्टूबर तक झारखंड के दक्षिणी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। हालांकि इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है।

    धनतेरस के दिन कैसा रहेगा मौसम

    मौसम विभाग की मानें तो धनतेरस के दिन (22 अक्तूबर) राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि धनतेरस के दिन वर्षा की संभावना नहीं है। लेकिन इससे पहले कहीं-कहीं छिटपुट हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है।

    दिवाली के दिन कैसा रहेगा मौसम

    वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, दिवाली के आसपास के दिनों में मौसम सुहाना रहेगा। अधिकतम तापमान में कमी आने की उम्मीद है। इसके साथ ही रात से समय में ठंड बढ़ जाएगी। झारखंड की राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 28 से 29 व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।