विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jharkhand Weather: बारिश थमेगी, ठंड जमेगी! बादलों की विदाई के साथ झारखंड में बढ़ेगी ठिठुरन; कई जिलों में अलर्ट

Published: Wed, 04 Nov 2026 06:00 AM (IST)

रांची में 4 नवंबर से बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ेंगी और 5 नवंबर से आसमान साफ होने की संभावना है। ...और पढ़ें

झारखंड में बढ़ेगी ठंड।

झारखंड में बढ़ेगी ठंड।

HighLights

  1. 4 नवंबर से रांची में बारिश की गतिविधियां होंगी कमजोर।

  2. 6 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 17°C पहुंचने का अनुमान।

  3. अगले चार दिनों में 3-4°C तक गिरेगा रात का पारा।

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में नवंबर की शुरुआत बारिश और बादलों के बीच हुई है। हालांकि, अब मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं।

मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, आज 4 नवंबर से बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने लगेंगी। वहीं, 5 नवंबर से आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। इसके साथ ही सुबह और रात के तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड का अहसास बढ़ेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, 4 नवंबर को रांची में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की संभावना भी बनी हुई है। हालांकि, रांची समेत झारखंड के लिए फिलहाल कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

6 नवंबर तक 17 डिग्री तक गिर सकता है पारा

रांची में बारिश की गतिविधियां कम होने के साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने का अनुमान है। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। ऐसे में 6 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है।

वर्तमान में रांची का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दिनों में दिन का तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है।

सुबह कुहासा, दिन में साफ रहेगा आसमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज 4 नवंबर की सुबह रांची में कुहासा या धुंध छायी रह सकती है। इसके बाद आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। 5 नवंबर से सुबह धुंध के बाद मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। 6 और 7 नवंबर को भी सुबह कुहासा रहने के बाद आसमान साफ रहने का अनुमान है।

9 नवंबर को सुबह धुंध के बाद आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना जतायी गई है। ऐसे में सुबह स्कूल, कॉलेज और कार्यालय जाने वाले लोगों को ठंड के साथ धुंध का सामना करना पड़ सकता है।

गिरिडीह में सबसे अधिक बारिश, लातेहार में सबसे कम तापमान

रांची मौसम केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक दर्ज की गई। इस दौरान गिरिडीह के बरकीसुरैया में सबसे अधिक 20.8 मिलीमीटर बारिश हुई।

वहीं, लातेहार में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची में इस अवधि के दौरान बारिश नहीं हुई। मौसम केंद्र के अनुसार, 3 नवंबर को राज्य के दक्षिणी और उससे सटे मध्य हिस्सों में बारिश या गरज-चमक की संभावना बनी हुई है।

कुल मिलाकर नवंबर के पहले सप्ताह के अंत तक रांची में मौसम शुष्क होने के साथ सुबह और रात की ठंड बढ़ने के संकेत हैं। न्यूनतम तापमान में गिरावट से लोगों को सुबह और देर रात मौसम में बदलाव महसूस होने लगेगा। 

यह भी पढ़ें- सुपर अल नीनो बिगाड़ सकता है सर्दी का मिजाज, गर्म और शुष्क रहेगा मौसम; गेहूं की पैदावार पर पड़ेगा असर

यह भी पढ़ें- टला नहीं है चक्रवात 'मुरासु' का खतरा, आंध्र प्रदेश के बाद इन राज्यों में मचाएगा तबाही; दिल्ली NCR में कैसा रहेगा मौसम?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।