विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jharkhand Weather: झारखंड में अभी नहीं मिलेगी बारिश से राहत, रांची समेत कई जिलों में 5 नवंबर तक बदला रहेगा मौसम

Published: Sat, 31 Oct 2026 06:00 AM (IST)

झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है, रांची समेत कई जिलों में बारिश और बादलों के कारण ठंड बढ़ ...और पढ़ें

रांची में सुबह कुहासा, 5 नवंबर तक बारिश के आसार।

रांची में सुबह कुहासा, 5 नवंबर तक बारिश के आसार।

HighLights

  1. रांची में सुबह कुहासा, 5 नवंबर तक बारिश के आसार।

  2. झारखंड में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश का अनुमान।

  3. चार नवंबर को उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी झारखंड में बारिश की संभावना।

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला हुआ है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण ठंड का एहसास बढ़ गया है। आज शनिवार (31 अक्टूबर) की सुबह भी रांची में कुहासा छाने का अनुमान है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

शुक्रवार को रांची में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। सुबह कुहासे के साथ हुई और दोपहर में कुछ समय के लिए हल्की धूप निकली। इसके बावजूद मौसम में ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, रांची का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम था।

वहीं, न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में राजधानी में 8.5 मिलीमीटर बारिश हुई।

कई जिलों में हुई बारिश, डालटनगंज में सबसे अधिक वर्षा

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। डालटनगंज में सबसे अधिक 75 मिलीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा जमशेदपुर में 20.6 मिलीमीटर, बोकारो में 17.4 मिलीमीटर और चाईबासा में 2.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। बारिश और बादलों के कारण कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

5 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज 31 अक्टूबर की सुबह कुहासा छाने की संभावना है। इसके बाद एक और दो नवंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तीन नवंबर को भी मौसम का यही रुख बने रहने का अनुमान है।

चार नवंबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन के आसार हैं। वहीं, पांच नवंबर की सुबह कुहासा और धुंध छा सकती है। इसके बाद आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है।

अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान भी अगले पांच दिनों तक लगभग स्थिर रह सकता है। ऐसे में सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बना रहेगा। 

यह भी पढ़ें- चक्रवात 'अर्णब' से बिहार में बिगड़ा मौसम, मधुबनी और सीतामढ़ी में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Helicopter Crash: मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट, फिर क्यों उड़ान भर रहे थे हेलीकॉप्टर?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।