Jharkhand Weather: सुबह कोहरे की चादर, दिन में धूप का पहरा; झारखंड में अगले 5 दिनों तक बदलेगा मौसम का मिजाज
झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा, सुबह हल्का कोहरा छाएगा। 9 नवंबर से उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।
HighLights
सुबह कोहरा, दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान।
9 नवंबर से उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी झारखंड में बारिश।
जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची समेत झारखंड के मौसम में अगले कुछ दिनों तक उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा या कुहासा छाया रहेगा। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान मुख्य रूप से साफ हो जाएगा।
अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं 9 नवंबर को रांची में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दिन अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
वहीं, राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या मेघ गर्जन होने की संभावना जताई गई है।10 नवंबर को राज्य के पूर्वी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं बारिश या मेघ गर्जन हो सकता है। 11 नवंबर को उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में भी ऐसी स्थिति बन सकती है।
रांची में 28 डिग्री तक रहेगा अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, 5 नवंबर को रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं 6 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 16 डिग्री रहा। इसके अलावा आज यानी 7 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 8 नवंबर को भी अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 16 डिग्री के आसपास रहेगा।
तापमान में गिरावट के बाद फिर बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि के आसार हैं। फिलहाल 7 से 11 नवंबर तक राज्य के किसी भी जिले के लिए मौसम विभाग ने कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।