विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमशेदपुर में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन तक बारिश और ठंड बढ़ने के आसार

Published: Fri, 06 Nov 2026 08:50 PM (IST)

जमशेदपुर में 9 दिसंबर से अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना है, जिसमें गरज-चमक के साथ बारिश ...और पढ़ें

जमशेदपुर में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन तक बारिश और ठंड बढ़ने के आसार (AI Generated Image)

जमशेदपुर में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन तक बारिश और ठंड बढ़ने के आसार (AI Generated Image)

HighLights

  1. 9 दिसंबर से तीन दिन तक बारिश की संभावना।

  2. गरज-चमक के साथ बादल छाए रहेंगे जमशेदपुर में।

  3. बारिश के बाद ठंड में होगी तेजी से वृद्धि।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। शहर में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। दीपावली के दूसरे दिन यानी 9 दिसंबर से मौसम में बदलाव के संकेत हैं।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, जमशेदपुर समेत आसपास के इलाकों में 9 दिसंबर से अगले तीन दिनों तक बादल छाने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

इससे लोगों को मौसम के बदले मिजाज का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 दिसंबर को सुबह के समय शहर और आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाया रह सकता है।

इसके बाद आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ गर्जन और बारिश की संभावना जताई गई है। 10 और 11 दिसंबर को भी मौसम का यही रुख बने रहने का अनुमान है।

ऐसे में इन तीन दिनों के दौरान लोगों को घर से निकलते समय मौसम का ध्यान रखने की जरूरत होगी। वहीं, 12 दिसंबर से आसमान साफ होने की संभावना है।

हालांकि, इसके बाद न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने के आसार हैं। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

इधर, शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। फिलहाल दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।