Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में नहीं थम रहा सर्दी का सितम: जानें कितने जिले ओरेंज और येलो जोन में, कब तक मिलेगी कंपकंपी से राहत

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Tue, 10 Jan 2023 12:01 PM (IST)

    झारखंड में ठंड जमकर कहर बरपा रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने जिलों को तीन अलग-अलग जोन में बांट दिया है ऑरेंज येलो और ग्रीन। रांची को ग्रीन जोन में रखा गया है। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि इस दिन से ठंड से झारखंडवासियों को राहत मिलेगी।

    Hero Image
    झारखंड राज्‍य में ठंड ने बरपाया कहर, जन जीवन त्रस्‍त

    जागरण संवाददाता, रांची। आज दूसरे दिन भी कांके का न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यह साल का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह कांके के बड़े इलाकों में पुवाल के ऊपर बर्फीली चादर देखने को मिली। मौसम विज्ञान केंद्र कांके के वैज्ञानिकों ने बताया कि कांके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और इसे देखते हुए गर्म पकड़े पहनकर घरों से बाहर निकलने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, कांके के अधिकतम तापमान में मंगलवार की सुबह बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। कांके का मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि हवा की गति 3.3 किलोमीटर प्रति घंटे रिकॉर्ड किए गए हैं। वहींं, रांची का न्यूनतम तापमान मंगलवार की सुबह 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानें झारखंड के कितने जिले ओरेंज और येलो जोन में

    राज्य भर में लगातार पारा गिरने से ठंड बढ़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा ठंड को तीन भागों में बांटा गया है, जिसमें सबसे अधिक ठंड वाले क्षेत्र को ऑरेंज जोन, इसके बाद येलो जोन और सबसे कम ठंंड वाले जिलो को ग्रीन जोन के रूप में चिन्हित किया गया है। झारखंड के 8 जिले ऑरेंज जोन में है, जिनमें देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज शामिल हैं। इन जिलों में सबसे अधिक ठंड जारी है। वहींं, येलो जोन में छह जिले शामिल हैं, जिनमें कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू शामिल हैं। इन जिलों में मध्यम दर्जे की सर्दी कायम है।

    राजधानी रांची ग्रीन जोन में शामिल

    वहीं, राजधानी रांची अभी ग्रीन जोन में है, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब बरकरार है। ग्रीन जोन में झारखंड के 6 जिले शामिल है, जिसमें बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी गुमला है। इन जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से लेकर 10 डिग्री तक बरकरार है। जबकि येलो जोन वाले जिलों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से 8 डिग्री तक बरकरार है। वहींं, ऑरेंज जोन वाले जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से लेकर 10 डिग्री तक बरकरार है। मौसम विज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि न्यूनतम तापमान में 15 जनवरी के बाद बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे झारखंड वासियों को ठंड से राहत मिलेगी।

    जानिए मंगलवार को जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 

    झारखंड में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को देवघर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसी प्रकार से धनबाद का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दुमका का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गिरिडीह का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गोड्डा का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

    जामताड़ा का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पाकुड़ का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। साहिबगंज का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कोडरमा का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। चतरा का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गढ़वा का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लातेहार का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लोहरदगा का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

    पलामू का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बोकारो का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रामगढ़ का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हजारीबाग का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। खूंटी का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गुमला का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

    ये भी पढ़ें- ठंड में 30 प्रतिशत तक बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मामले, बुजुर्गों के साथ युवाओं पर भी खतरा, इन बातों का रखें ख्‍याल

    झरिया मास्टर प्लान पर 27 को कैबिनेट सचिव की बैठक, अग्नि प्रभावित क्षेत्र के लोगों को बसाने को लेकर सरकार गंभीर