Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का डबल गेम! छठ पर ठिठुराएगी ठंड, 13 डिग्री तक गिरेगा पारा
झारखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है, जहां सुबह और रात में ठंड बढ़ रही है, जबकि दिन में ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।
HighLights
छठ महापर्व पर झारखंड में ठंड बढ़ने के आसार।
रांची का न्यूनतम तापमान 15 नवंबर तक 13 डिग्री होगा।
डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ रहा है, जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। मौसम के इस दोहरे मिजाज के बीच छठ महापर्व पर ठंड बढ़ने के आसार हैं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से राज्य के न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। रांची में 15 नवंबर तक न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है।
उत्तर-पश्चिमी हवाओं से गिरेगा रात का पारा
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से राज्य में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, अगले दो से तीन दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस बार छठ के दौरान पिछले वर्ष अक्टूबर के अंत की तुलना में अधिक ठंड महसूस हो सकती है।
सुबह धुंध, दिन में धूप का दिखेगा असर
मौसम में बदलाव के बीच सुबह के समय धुंध और कुहासे का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 10 और 11 नवंबर को रांची समेत कुछ इलाकों में सुबह धुंध और कुहासा रहने का पूर्वानुमान जताया था। इससे सुबह के समय दृश्यता प्रभावित होने की संभावना थी। वहीं, इन तारीखों पर राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के भी आसार जताए गए थे।
कड़ाके की ठंड के लिए अभी करना होगा इंतजार
फिलहाल नवंबर के मध्य तक रात के तापमान में गिरावट के संकेत हैं, लेकिन राज्य में कड़ाके की ठंड कब से शुरू होगी, इसे लेकर अभी स्पष्ट पूर्वानुमान नहीं है। न्यूनतम तापमान कितना नीचे जाएगा, यह आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिमी हवाओं की स्थिति पर निर्भर करेगा। ऐसे में छठ के दौरान सुबह के अर्घ्य के समय ठंड का एहसास बढ़ सकता है, हालांकि दिन में धूप निकलने से राहत मिलने की संभावना रहेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।